Friday, 14 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव अब प्री-पेड मीटर से चलेंगे नगरीय निकायों के सरकारी दफ्तर, सेवाएं बाधित हुई तो अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में भीषण हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 6 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव अब प्री-पेड मीटर से चलेंगे नगरीय निकायों के सरकारी दफ्तर, सेवाएं बाधित हुई तो अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में भीषण हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 6 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
W 𝕏 f
होम रायपुर CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़…
सरगुजा रिश्वत मामले की जांच
सरगुजा रिश्वत मामले की जांच
🔴 BREAKING रायपुर

CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल

सरगुजा में हवाला चैनल के जरिए एक करोड़ रुपए से अधिक की कथित रिश्वत के आरोपों से जुड़ा ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है, वहीं विशेष CBI कोर्ट ने DGP से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Aug 2026, 12:55 PM
रायपुर
हवाला चैनल के जरिए एक करोड़ रुपए से अधिक की रिश्वत के लेनदेन से जुड़ा ऑडियो सामने आने के बाद सरगुजा पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। मामले में अंबिकापुर के सीएसपी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रकरण सामने आने के बाद सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने साइबर थाना सरगुजा में पदस्थ एक एएसआई और आरक्षक को उनके वर्तमान कार्य से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है। मामला अब अदालत तक पहुंच चुका है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए डीजीपी से पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। साथ ही सीबीआई को भी शिकायत पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी अदालत के समक्ष रखने को कहा गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अंबिकापुर में पदस्थ आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल ने साइबर थाना सरगुजा में पदस्थ एएसआई और आरक्षक के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा।

वायरल ऑडियो में आईपीएस अधिकारी का नाम आने का दावा

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी षड्यंत्र के तहत हवाला चैनल के माध्यम से एक करोड़ रुपए से अधिक की रिश्वत मांगी गई और रकम स्वीकार भी की गई। लेनदेन से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। दावा किया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल का नाम भी लिया गया है। हालांकि, पुलिस विभाग ने अभी तक न तो ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि की है और न ही रिकॉर्डिंग में हुई बातचीत को सत्यापित किया है। ऐसे में ऑडियो और उससे जुड़े दावों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7ए के साथ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308 और 351 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

एफआईआर दर्ज करने की मांग

शिकायत के समर्थन में शपथपत्र भी प्रस्तुत किया गया है। अदालत की ओर से डीजीपी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगे जाने के बाद अब पुलिस विभाग की जांच और रिपोर्ट पर भी नजर बनी हुई है। वहीं, सीबीआई से भी यह बताने को कहा गया है कि शिकायत मिलने के बाद अब तक उसके स्तर पर क्या कार्रवाई की गई है। आईजी दीपक झा के मुताबिक साइबर थाने में पहले से फ्रॉड का एक मामला दर्ज है। इस मामले में अलग-अलग राज्यों से अब तक 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और प्रकरण की विवेचना अभी जारी है। इसी साइबर फ्रॉड मामले की जांच से जुड़े सीएसपी और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में शिकायत की गई है। आईजी ने बताया कि सीएसपी और अन्य पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग की सत्यता की भी पड़ताल चल रही है।

एएसआई और आरक्षक लाइन अटैच

ऑडियो में जिन लोगों के बीच बातचीत होने का दावा किया गया है, उनकी भूमिका और उससे जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना सरगुजा में पदस्थ एएसआई और आरक्षक को फिलहाल उनके वर्तमान कार्य से अलग करते हुए लाइन अटैच किया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह मामला अभी जांच के दायरे में है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। आईजी दीपक झा ने स्पष्ट किया है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय से प्राप्त निर्देशों का भी पालन किया जाएगा। फिलहाल वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता, कथित रिश्वत के लेनदेन और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें