Sunday, 09 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे,…
बदनावर फोरलेन हादसे में क्षतिग्रस्त ईको कार
बदनावर फोरलेन हादसे में क्षतिग्रस्त ईको कार
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर पंचकवासा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात के छह युवकों की मौत हो गई। महाकाल दर्शन कर लौट रही ईको कार को गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। एक युवक गंभीर घायल है, जबकि ट्रॉला चालक फरार है।

कीर्तिमान न्यूज
09 Aug 2026, 03:22 PM
धार
बदनावर-उज्जैन फोरलेन स्थित पंचकवासा गांव के पास रविवार दोपहर एक भयानक सड़क हादसे में छह युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य साथी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसा दोपहर करीब एक बजे उस समय हुआ, जब ये सभी युवक ईको कार में सवार होकर उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद वापस गुजरात लौट रहे थे। हादसा कितना खौफनाक था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तेज रफ्तार ईको कार और लोहे के सामान से लदे विशालकाय ट्रॉले की सीधी भिड़ंत में कार के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। 

लापरवाही ट्रॉला चालक की 

दुर्घटना का कारण ट्रॉला चालक की गंभीर लापरवाही बताई जा रही है, जो सड़क पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से गाड़ी दौड़ा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त मारुति ईको स्पोर्ट्स कार (GJ 17 CK 6134) में सवार सभी युवक गुजरात के वडोदरा शहर के रहने वाले थे। महाकाल मंदिर में मत्था टेकने के बाद जब वे अपने घर लौट रहे थे, तभी पंचकवासा के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रॉले (GJ 39 DB 9248) ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। 

हादसे में छह लोगों की मौत 
युवकों का शव गाड़ी में फंसा 

टक्कर के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह, तहसीलदार सुरेश नागर और एसडीएम प्रियंका मिमरोद भारी पुलिस बल के साथ महज 10 मिनट में मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में कार का ढांचा इस कदर पिचक गया था कि शव और घायल युवक अंदर ही बुरी तरह फंस गए थे। 

आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार की खिड़कियों के कांच तोड़कर सभी को बाहर निकाला। छह युवकों की मौके पर ही सांसें थम चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल सातवें युवक को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए बदनावर के सिविल अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। चश्मदीदों का कहना है कि लोहे की छड़ों से भरा ट्रॉला फोरलेन पर तेज रफ्तार में गलत दिशा से उज्जैन की ओर जा रहा था। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गया। 

कुछ समय के लिए थमा यातायात

पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल के शवगृह (मरचुरी) में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। गुजरात में मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के कारण फोरलेन पर कुछ समय के लिए थमे यातायात को भी पुलिस ने मुस्तैदी से हटाकर बहाल करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रॉला चालक की तलाश शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें