Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ वारदात : ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी से 1…
रायगढ़ में घर चोरी की घटना
रायगढ़ में घर चोरी की घटना
रायगढ़

वारदात : ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी से 1.17 लाख के गहने लेकर फरार

रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक बाबूलाल धीरहे के घर से अज्ञात चोर ताला तोड़कर करीब 1.17 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jul 2026, 01:11 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 06:28 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। घटना छाल थाना क्षेत्र की है, जहां सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। वारदात के समय परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था।
वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी के अनुसार ग्राम बोजिया निवासी बाबूलाल धीरहे (41) पुसल्दा शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार दोपहर वह अपने परिवार के साथ सक्ती जिले के टेमर गांव में रिश्तेदार के घर घूमने गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया।

अलमारी तोड़कर ले गए सोने-चांदी के गहने

सोमवार को जब बाबूलाल अपने परिवार के साथ वापस लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की घटना का पता चला। घर की जांच करने पर अलमारी खुली मिली। उसमें रखे सोने का हार, कान की बालियां, लॉकेट समेत अन्य जेवर गायब थे। बाबूलाल के मुताबिक चोरी हुए गहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 17 हजार रुपए है। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

घटना की शिकायत मिलने के बाद छाल थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) और 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें