Wednesday, 10 Jun 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग निर्णय : नवापारा-राजिम में रेत परिवहन वाहनों पर ल…
रेत हाइवा वाहनों पर बैरियर लगाने का निर्णय
रेत हाइवा वाहनों पर बैरियर लगाने का निर्णय
रायपुर संभाग

निर्णय : नवापारा-राजिम में रेत परिवहन वाहनों पर लगेगा बैरियर, यातायात होगा नियंत्रित

नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा ने नगर में रेत परिवहन करने वाले भारी हाइवा वाहनों की तेज रफ्तार और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से सोमवारी बाजार के पास बैरियर लगाने का फैसला किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Jun 2026, 04:48 PM
राजिम
नवापारा-राजिम क्षेत्र में रेत परिवहन करने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए गोबरा-नवापारा नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा में एक अहम और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।
बैठक में अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नेता प्रतिपक्ष संध्या राव सहित सभी पक्ष-विपक्ष के पार्षदों ने सर्वसम्मति से सोमवारी बाजार के पास बैरियर लगाने का फैसला किया।

निर्णय के अनुसार अब नगर के मुख्य मार्गों पर सुबह 6 बजे से रात 10:30 बजे तक रेत से भरे हाइवा वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सोमवारी बाजार क्षेत्र में बैरियर लगाकर इन वाहनों की निगरानी की जाएगी।

 इस दौरान केवल रेत से खाली भारी वाहन, व्यवसायिक वाहन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी।

रेत खदानों से भारी वाहनों का दबाव 

नगर पालिका परिषद के अनुसार धमतरी जिले की विभिन्न रेत खदानों से प्रतिदिन सैकड़ों हाइवा वाहन नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हैं। इन भारी वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और कई बार गंभीर सड़क हादसों की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों द्वारा लंबे समय से दिन के समय रेत हाइवा के प्रवेश पर सख्त रोक की मांग की जा रही थी। नगर पालिका ने पहले भी सूचना बोर्ड लगाकर प्रतिबंधित समय में रेत हाइवा के प्रवेश को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन इसका अपेक्षित प्रभाव नहीं पड़ा। भारी वाहन लगातार नगर के भीतर से गुजरते रहे, जिससे समस्या जस की तस बनी रही। इसी को देखते हुए इस बार बैरियर व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है।

नगरवासियों ने किया फैसले का स्वागत

नगरवासियों ने परिषद के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण की दिशा में बेहद जरूरी कदम बताया है। लोगों का मानना है कि इस फैसले से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और मुख्य मार्गों पर यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू ने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगातार मिल रही शिकायतों और दुर्घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। बैरियर लागू होने के बाद प्रतिबंधित समय में रेत हाइवा का प्रवेश पूरी तरह रोका जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया जनहित का निर्णय

नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने कहा कि यह फैसला राजनीति से ऊपर उठकर नगरहित में लिया गया है। पक्ष और विपक्ष ने एकमत होकर जनता की मांग को स्वीकार किया है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी और यातायात व्यवस्था सुरक्षित होगी। नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने कहा कि भारी वाहनों के कारण लगातार यातायात बाधित हो रहा था। यह निर्णय पूरी तरह जनभावनाओं के अनुरूप है। बैरियर व्यवस्था लागू होने के बाद नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा ताकि नगर में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित हो सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें