Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: जशपुर की बेटी फरहीन की पीड़ा सुन …
CM Vishnu Deo Sai at Jan Darshan(Image Source: CGDPR)
CM Vishnu Deo Sai at Jan Darshan(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: जशपुर की बेटी फरहीन की पीड़ा सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री साय, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

Vishnu Deo Sai: बीकॉम छात्रा फरहीन ने रायपुर में मुख्यमंत्री जनदर्शन के दौरान परिवार की आर्थिक परेशानी साझा की। पिता के लंबे कैंसर इलाज में जमा पूंजी खर्च होने और उनके निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

स
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 04:58 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: आज राजधानी रायपुर में मौजुद मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन ने मुलाकात कर अपने परिवार की आर्थिक परेशानियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बेहद आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ उसकी पूरी बात सुनी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

पिता के कैंसर इलाज में जमा पूंजी खत्म हुई

अपनी माता के साथ जनदर्शन में पहुंची बीकॉम की छात्रा फरहीन ने बताया कि उसके पिता वर्ष 2018 से कैंसर से पीड़ित थे। लंबे समय तक चले इलाज में परिवार की पूरी जमा पूंजी खर्च हो गई। बीमारी से संघर्ष करते हुए वर्ष 2025 में पिता का निधन हो गया। पिता के इलाज में आर्थिक संसाधन समाप्त हो जाने के कारण अब परिवार के सामने घर तक गिरवी रखने की नौबत आ गई है।

मुख्यमंत्री साय ने फरहीन को दिया मदद का भरोसा

फरहीन की आपबीती सुनकर मुख्यमंत्री साय ने उसे ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने फरहीन को अपनी पढ़ाई बिना किसी चिंता के जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि कठिन परिस्थितियों में सरकार जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी है।

मदद के भरोसे से चेहरे पर लौटी मुस्कान

मुख्यमंत्री से अपनी पीड़ा साझा करने और सहायता का भरोसा मिलने के बाद फरहीन के चेहरे पर संतोष और उम्मीद की मुस्कान लौट आई। जनदर्शन में मुख्यमंत्री की यह आत्मीय पहल जरूरतमंदों की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता और आम लोगों से सीधे संवाद के संकल्प को दर्शाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें