Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह, सास की गई जान, पत्नी घायल Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह, सास की गई जान, पत्नी घायल
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Water Conservation: डबरी ने किसान प्रभु लाल को दी…
Income increased through fish farming alongside agriculture.(Image Source: CGDPR)
Income increased through fish farming alongside agriculture.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Water Conservation: डबरी ने किसान प्रभु लाल को दी सिंचाई के साथ अतिरिक्त आय की राह

Water Conservation: धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम बेन्द्राचुवा में वीबी-जी रामजी योजना के तहत बनी आजीविका डबरी किसान प्रभु लाल के लिए आय और सिंचाई का नया साधन बन गई है। डबरी में वर्षा जल संग्रहण से करीब 2.5 एकड़ खेत को सिंचाई सुविधा मिली, वहीं किसान ने इसमें मछली पालन शुरू कर अतिरिक्त आय भी अर्जित की।

क
प्रकाशित: 30 Sep 2026, 04:07 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Water Conservation: जल की हर बूंद को सहेजकर उसे आजीविका का आधार बनाने की सोच ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकती है। इसका जीवंत उदाहरण मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत पठार के आश्रित ग्राम बेन्द्राचुवा में देखने को मिल रहा है। यहां वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत निर्मित आजीविका डबरी ने किसान प्रभु लाल पिता तीजू राम के लिए खेती के साथ अतिरिक्त आय का रास्ता खोला है। कभी वर्षा पर निर्भर रहने वाली कृषि भूमि अब सिंचाई सुविधा से जुड़ने के साथ मछली पालन का भी माध्यम बन गई है।
सेवा  की कहानी में प्रभु लाल के खेत में वर्ष 2025-26 में वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत आजीविका डबरी निर्माण की स्वीकृति दी गई। डबरी निर्माण के लिए 2.55 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई, जिसमें से 2.24 लाख रुपए का व्यय किया गया। निर्मित डबरी में वर्षा जल का संचयन होने से खेत के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई और इसका सीधा लाभ किसान की कृषि गतिविधियों को मिला।

2.5 एकड़ खेत को मिली सिंचाई की सुविधा

डबरी निर्माण से प्रभु लाल के लगभग 2.5 एकड़ कृषि क्षेत्र को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई है। वर्षा जल के संचयन से अब फसल की आवश्यकता के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे खेती की अनिश्चितता कम हुई है और फसल को महत्वपूर्ण अवस्थाओं में आवश्यक सिंचाई मिल पा रही है। पहले कृषि कार्य मुख्य रूप से वर्षा पर निर्भर था। बारिश की स्थिति अनुकूल नहीं होने पर फसल को पानी की कमी का सामना करना पड़ता था। डबरी बनने के बाद खेत में उपलब्ध जल का आवश्यकता के अनुसार उपयोग संभव हुआ है। इससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है तथा कृषि से बेहतर आय की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।

सिंचाई के साथ शुरू किया मछली पालन

प्रभु लाल ने डबरी को केवल सिंचाई के स्रोत के रूप में सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे अतिरिक्त आजीविका के साधन के रूप में विकसित करने की पहल की। उन्होंने डबरी में लगभग 5 किलोग्राम मछली बीज डाला और मछली पालन शुरू किया। मछली पालन से उन्हें बीते एक वर्ष में लगभग 5 हजार रुपए की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई। यह राशि भले ही छोटी दिखाई दे, लेकिन ग्रामीण परिवार के लिए यह अतिरिक्त आमदनी कृषि गतिविधियों को सहारा देने के साथ घरेलू जरूरतों की पूर्ति में उपयोगी साबित हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक ही परिसंपत्ति से उन्हें सिंचाई और मछली पालन—दोहरा लाभ प्राप्त हो रहा है।

जल संरक्षण से आय के नए अवसर

प्रभु लाल के खेत की यह डबरी इस बात का उदाहरण है कि जल संरक्षण से जुड़े कार्य केवल पानी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उन्हें स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप आजीविका के विविध साधनों से जोड़ा जा सकता है। वर्षा जल का संचयन, खेत की सिंचाई और डबरी में मछली पालन—इन तीनों गतिविधियों के समन्वय ने उपलब्ध संसाधन का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया है। ऐसी परिसंपत्तियां ग्रामीण परिवारों को मौसम आधारित कृषि की चुनौतियों से निपटने में सहयोग देती हैं। साथ ही खेती के साथ संबद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देकर आय के वैकल्पिक स्रोत विकसित करने का अवसर भी प्रदान करती हैं। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ते हैं।

मेहनत और योजना से बदली तस्वीर

प्रभु लाल के लिए डबरी महज खेत में बना जलस्रोत नहीं, बल्कि उनकी मेहनत और संसाधनों के बेहतर उपयोग का माध्यम बन चुकी है। जल संरक्षण से मिली सिंचाई सुविधा ने खेती को संबल दिया, वहीं मछली पालन ने अतिरिक्त आमदनी का अवसर प्रदान किया। योजना से निर्मित परिसंपत्ति का स्थानीय जरूरत के अनुसार उपयोग कर उन्होंने यह साबित किया है कि सही संसाधन, मेहनत और बेहतर प्रबंधन से ग्रामीण आजीविका को अधिक टिकाऊ बनाया जा सकता है। बेन्द्राचुवा की यह पहल जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन के बीच मजबूत संबंध को रेखांकित करती है। वीबी-जी रामजी योजना के माध्यम से निर्मित आजीविका डबरी अब प्रभु लाल के परिवार के लिए जल सुरक्षा, कृषि विकास और अतिरिक्त आय—तीनों का आधार बन रही है। यह कहानी ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण कार्यों को आजीविका से जोड़ने की संभावनाओं और सामुदायिक स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत करती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें