Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर चिंता की लहर : मशहूर लोकगायिका तीजन बाई एम्स अस्प…
रायपुर एम्स में भर्ती तीजन बाई
रायपुर एम्स में भर्ती तीजन बाई
रायपुर

चिंता की लहर : मशहूर लोकगायिका तीजन बाई एम्स अस्पताल में भर्ती 

पद्म विभूषण से सम्मानित और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर एम्स के MICU में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। लंबे समय से लकवा और याददाश्त संबंधी बीमारी से जूझ रहीं तीजन बाई के जल्द स्वस्थ होने की कामना उनके प्रशंसक कर रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 May 2026, 02:59 PM · अपडेट: 09 Jun 2026, 08:28 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें रायपुर स्थित एम्स अस्पताल के मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (MICU) में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जनरल मेडिसिन विभाग की देखरेख में उनका उपचार जारी है। एम्स रायपुर में मेडिसिन, पल्मोनरी और नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक तीजन बाई के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति को देखते हुए लगातार मेडिकल मॉनिटरिंग की जा रही है और जरूरी जांचें भी कराई जा रही हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें विशेष निगरानी में रखा है।

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहीं तीजन बाई

बताया जा रहा है कि तीजन बाई पिछले करीब तीन वर्षों से लकवा और याददाश्त संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। उम्र और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण उनकी स्थिति समय-समय पर बिगड़ती रही है। इससे पहले भी नवंबर 2025 में उनकी तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनका हालचाल जाना था और जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। तीजन बाई केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लोककला की मजबूत पहचान मानी जाती हैं। उन्होंने पंडवानी गायन शैली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाकर भारतीय लोकसंस्कृति को नई ऊंचाई दी। अपनी दमदार आवाज, अभिनय शैली और अनोखी प्रस्तुति के कारण उन्होंने दुनियाभर में खास पहचान बनाई।

दुर्ग जिले के छोटे से गांव से शुरू हुआ सफर

तीजन बाई का जन्म 8 अगस्त 1956 को दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के अटारी गांव में हुआ था। जन्म के दिन तीज पर्व होने के कारण उनका नाम ‘तीजन’ रखा गया। बेहद साधारण परिवार से आने वाली तीजन बाई ने कठिन परिस्थितियों के बीच लोककला की साधना शुरू की और आगे चलकर पंडवानी की सबसे बड़ी पहचान बन गईं।

साल 1980 के दशक में तीजन बाई ने भारत की सांस्कृतिक राजदूत के रूप में इंग्लैंड, फ्रांस, स्विटजरलैंड, जर्मनी, तुर्किये और माल्टा सहित कई देशों की यात्राएं कीं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर महाभारत आधारित पंडवानी गायन प्रस्तुत कर विदेशी दर्शकों को भी भारतीय लोककला से परिचित कराया।

कई राष्ट्रीय सम्मानों से हो चुकी हैं सम्मानित

तीजन बाई को लोककला के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए कई बड़े राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें वर्ष 1988 में पद्मश्री, 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और वर्ष 2019 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उनके योगदान को भारतीय लोकसंगीत की अमूल्य धरोहर माना जाता है। तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद कला जगत, लोक कलाकारों और उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान मानी जाने वाली इस महान कलाकार के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेशभर में दुआओं का दौर जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें