WCD Transfer 2026: प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने दो दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची में उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और सहायक संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
संचालनालय स्तर पर भी बदली जिम्मेदारियां
तबादला आदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्यालय स्तर पर भी कई अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। जगरानी एक्का को प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, अजय शर्मा और बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप संचालक के पद पर संचालनालय में पदस्थ किया गया है।
राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र में भी नई पदस्थापना
श्रुति नेरकर को उप संचालक के रूप में राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। विभागीय स्तर पर किए गए इन बदलावों को प्रशासनिक कामकाज में नई जिम्मेदारियों के वितरण से जोड़कर देखा जा रहा है।जिला कार्यक्रम अधिकारियों के प्रभार में बदलाव
जिला स्तर पर भी कई जिला कार्यक्रम अधिकारियों (DPO) के तबादले किए गए हैं। अशोक पांडेय को दुर्ग, वरुण नागेश को गरियाबंद और राजकुमार जाम्बुलकर को राजनांदगांव का जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है।
धमतरी, बेमेतरा, सक्ती और जशपुर में भी बदलाव
इसके अलावा लुपेन्द्र महिनाग को प्रभारी DPO धमतरी, ऋतीश कुमार टंडन को प्रभारी DPO बेमेतरा, अतुल दाण्डेकर को प्रभारी DPO सक्ती और अनुकूल पांडेय को प्रभारी DPO जशपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को आदेश के अनुसार नई जिम्मेदारी तत्काल संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

