आजकल बढ़ते वजन और खराब लाइफस्टाइल के बीच लोग नेचुरल तरीके से वेट लॉस करने के उपाय तलाश रहे हैं। खासकर मॉर्निंग डिटॉक्स ड्रिंक्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। सुबह खाली पेट जीरा पानी और मेथी पानी पीना अब कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया पर भी इन घरेलू उपायों को लेकर कई दावे किए जाते हैं कि इससे बेली फै कम होता है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर डिटॉक्स होता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर वजन घटाने के लिए जीरा पानी ज्यादा फायदेमंद है या मेथी पानी? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने विशेषज्ञों से बात की। जीरा पानी और मेथी पानी दोनों ही वजन नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन दोनों का असर अलग-अलग तरीके से काम करता है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि इनमें से कोई भी उपाय अकेले वजन कम करने का “जादुई फॉर्मूला” नहीं है। सही खानपान, नियमित व्यायाम और अच्छी जीवनशैली के बिना केवल इन ड्रिंक्स से बड़ा बदलाव संभव नहीं है।
जीरा पानी कैसे करता है मदद
डाइटिशियन के मुताबिक जीरा पानी पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। जीरे में मौजूद तत्व मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करने और शरीर में जमा अतिरिक्त गै या ब्लोटिंग को कम करने में सहायक माने जाते हैं। सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने के फायदे
- पाचन बेहतर हो सकता है
- शरीर हल्का महसूस करता है
- मेटाबॉलिज्म एक्टिव हो सकता है
- पेट फूलने की समस्या कम हो सकती है
जिन लोगों को भारीपन, अपच या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, उनके लिए जीरा पानी फायदेमंद हो सकता है।
मेथी पानी
वहीं मेथी पानी को भूख नियंत्रित करने में मददगार माना जाता है। मेथी दानों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है। इससे ओवरईटिंग कम करने में मदद मिलती है। मेथी पानी के संभावित फायदे
- भूख को नियंत्रित करने में मदद
- लंबे समय तक पेट भरा महसूस होना
- ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायता
- पाचन प्रक्रिया को सपोर्ट
जिन लोगों को बार-बार भूख लगती है या अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत है, उनके लिए मेथी पानी ज्यादा उपयोगी हो सकता है।
कौन-सी ड्रिंक ज्यादा बेहतर
डाइटिशियन कोमल मलिक का कहना है कि यह पूरी तरह व्यक्ति की बॉडी टाइप, पाचन क्षमता, खानपान और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। अगर आपका पाचन कमजोर है और ब्लोटिंग रहती है, तो जीरा पानी बेहतर विकल्प हो सकता है अगर आपको ज्यादा भूख लगती है और कैलोरी कंट्रोल करना मुश्किल होता है, तो मेथी पानी मददगार साबित हो सकता है। हालांकि दोनों ही ड्रिंक्स का असर तभी दिखता है जब व्यक्ति संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज को भी अपनाए।
अजवाइन पानी
अजवाइन का इस्तेमाल भारतीय रसोई में लंबे समय से होता आ रहा है। आयुर्वेद में भी इसे पाचन के लिए लाभकारी माना गया है। विशेषज्ञों के अनुसार अजवाइन पानी गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। सुबह खाली पेट अजवाइन पानी पीने से
- पाचन प्रक्रिया बेहतर हो सकती है
- पेट की गैस और भारीपन कम हो सकता है
- शरीर हल्का महसूस हो सकता है
- मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट मिल सकता है
जिन लोगों को बार-बार पेट फूलने या अपच की समस्या रहती है, उनके लिए अजवाइन पानी फायदेमंद हो सकता है।
दालचीनी पानी
दालचीनी को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी मसाला माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार दालचीनी पानी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है। दालचीनी पानी के संभावित फायदे
- भूख नियंत्रित करने में मदद
- ब्लड शुगर लेवल संतुलित रखने में सहायता
- मीठा खाने की क्रेविंग कम हो सकती है
- मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट मिल सकता है
- जो लोग बार-बार स्नैकिंग करते हैं या मीठा ज्यादा खाते हैं, उनके लिए दालचीनी पानी उपयोगी साबित हो सकता है।
सौंफ पानी
सौंफ पानी को शरीर को ठंडक देने और पाचन सुधारने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। खासकर गर्मियों में लोग इसे डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। सौंफ पानी पीने के फायदे
- पाचन सुधारने में मदद
- शरीर को ठंडक मिल सकती है
- ब्लोटिंग और एसिडिटी कम हो सकती है
- शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायता
सौंफ पानी पेट को आराम देने और शरीर को तरोताजा महसूस कराने में मदद कर सकता है।
ड्रिंक्स से घट जाएगा वजन
डाइट एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं कि कोई भी घरेलू ड्रिंक अकेले तेजी से वजन कम नहीं कर सकती। इनका असर तभी बेहतर होता है जब व्यक्ति हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और अच्छी जीवनशैली अपनाए। पर्याप्त नींद लेना जरूरी है, रोजाना शारीरिक गतिविधि करें, जंक फूड और ज्यादा चीनी से बचें,पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं
