Tuesday, 04 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद के शांत्रीबाई कॉलेज में नए छात्रों का स्…
शांत्रीबाई कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम
शांत्रीबाई कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम
महासमुंद

महासमुंद के शांत्रीबाई कॉलेज में नए छात्रों का स्वागत, NEP-2020 से कराया गया परिचय

महासमुंद के शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, चार वर्षीय पाठ्यक्रम, सेमेस्टर प्रणाली, क्रेडिट सिस्टम और महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।

कीर्तिमान न्यूज
04 Aug 2026, 07:49 PM
महासमुंद
महासमुंद, शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय महासमुंद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत और उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराने के उद्देश्य से इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत 

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ चंद्रनाहूं शिक्षण समिति के संचालक सदस्य एवं महाविद्यालयीन उपसमिति के सभापति तारिणी चंद्राकर, संचालक सदस्य निखिल चंद्राकर तथा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता चंद्राकर ने मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। इस दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों और उनके पालकों का तिलक लगाकर अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। 

छात्रों को मिली NEP की जानकारी

शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास पर दिया जोर 

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता चंद्राकर ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे अब महाविद्यालय परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल, संस्कार और व्यक्तित्व विकास को मजबूत करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय का सदुपयोग करने और महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

विद्यार्थियों को नशामुक्ति की दिलाई शपथ 

कार्यक्रम में तारिणी चंद्राकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। वहीं, संचालक सदस्य निखिल चंद्राकर ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास और रोजगारपरक शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

नई शिक्षा नीति और पाठ्यक्रम की दी जानकारी 

कार्यक्रम में एनईपी संयोजक नारायण चक्रधारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत चार वर्षीय पाठ्यक्रम, सेमेस्टर प्रणाली और पाठ्यक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने डीएससी, एईसी, जीई-जेनेरिक इलेक्टिव, वीएसी-मूल्य वर्धित, एसईसी सहित ग्रेड सिस्टम और क्रेडिट सिस्टम के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया। एनईपी संयोजक आकांक्षा सिंह ने मंच संचालन करते हुए नई शिक्षा नीति के तहत सतत आंतरिक मूल्यांकन, टेस्ट, प्रश्न मंच, असाइनमेंट और परीक्षा परिणाम प्रक्रिया की जानकारी दी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें