Wednesday, 19 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम शिक्षा छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक प्रशिक्षकों का काम बंद-क…
व्यावसायिक प्रशिक्षकों का काम बंद-कलम बंद आंदोलन
व्यावसायिक प्रशिक्षकों का काम बंद-कलम बंद आंदोलन
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक प्रशिक्षकों का काम बंद-कलम बंद आंदोलन, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से समाधान की मांग

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत बनाने वाले प्रशिक्षकों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर 17 अगस्त को काम बंद-कलम बंद आंदोलन किया। प्रशिक्षकों ने लंबे समय से लंबित मानदेय, सेवा सुरक्षा, नियमित नियुक्ति और विभागीय संविलियन समेत विभिन्न मांगों के जल्द समाधान की मांग सरकार के सामने रखी।

कीर्तिमान न्यूज
19 Aug 2026, 07:45 AM
महासमुंद
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत बनाने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर परेशान हैं, प्रशिक्षकों ने सरकार के सामने 16 सूत्रीय मांगें रखते हुए आज दिनांक 17 अगस्त को संघ के आह्वान पर काम बंद कलम बंद के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षकों के समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है। 
प्रदेश के करीब 1,285 सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, प्रशिक्षकों का कहना है कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें अनियमित और सीमित मानदेय तरसा तरसा कर लम्बित करते हुए दिया जा रहा है, जिससे गरीबी और कर्ज जंजाल में फंस कर शिक्षाविद नवीन व्यावसायिक शिक्षा के प्रशिक्षक बेबसी और लाचारी भरा जीवन जी रहे हैं।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 
सरकार से जल्द भुगतान की मांग...

उनकी प्रमुख मांग है, कि हरियाणा और दिल्ली की तर्ज पर 38 हजार 100 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए और हर साल वेतन वृद्धि का प्रावधान हो, साथ ही तृतीय पक्ष कंपनी व्यवस्था समाप्त कर विभागीय व्यवस्था में संविलीयन कर शामिल करने, सेवा सुरक्षा देने और लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान करने की मांग की गई है, PAB 2025-26 के अनुसार स्वीकृत 12 हजार रुपये एरियर्स का भुगतान भी लंबित बताया गया है, करीब 1,029 प्रशिक्षकों का मई-जून का मानदेय भी बाकी है, वहीं 121 हेल्थ केयर ट्रेड प्रशिक्षकों का मानदेय 23 हजार रुपये करने की मांग है।

समस्या के समाधान के लिए आश्वासन

प्रशिक्षकों ने नियमित नियुक्ति, अवकाश और समय पर भुगतान समेत सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है जिस पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी को आश्वस्त करते हुए समय पर समस्या समाधान सहित सैलरी इंक्रीमेंट और नवीन व्यावसायिक शिक्षक भर्ती हेतु आयुक्त से लेख करने बात रखी। साथ ही शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपने पर डी ई ओ देवांगन ने प्रशिक्षक संघ के मांगों को रायपुर आयुक्त से आवश्यक लेख करते हुए पत्र लेखन और  परिचर्चा करने संघ सदस्यों से बात रखी। प्रांत मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार साहू प्रशिक्षक पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय बसना एवं हीरेश चंद्राकार प्रांत कोषाध्यक्ष ने इसके लिए कलेक्टर एवं डीईओ को आभार प्रकट किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें