Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ा मौका,874 पदों पर भ…
राजस्थान JE भर्ती 2026
राजस्थान JE भर्ती 2026
शिक्षा

इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ा मौका,874 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर के कुल 874 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के डिग्री व डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2026 है। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जबकि चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार वेतन मिलेगा।

स
प्रकाशित: 18 Aug 2026, 11:22 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 03:17 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार SSO पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राजस्थान के सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति इन्हीं विभागों में होगी। इंजीनियरिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है। भर्ती में डिग्री के साथ डिप्लोमा धारकों को भी आवेदन का मौका दिया गया है।

डिप्लोमा वालों के लिए अवसर

मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित विषय में डिप्लोमा या निर्धारित मान्यता वाला समकक्ष डिप्लोमा होना आवश्यक है। भर्ती के लिए उम्मीदवार का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए, ताकि वह नियुक्ति के बाद अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक तरीके से कर सके। आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

JE भर्ती में विभागवार कितने पद?

                  विभाग

                     पद

               वैकेंसी

सार्वजनिक निर्माण विभाग

जूनियर इंजीनियर सिविल (डिग्री)

 351

सार्वजनिक निर्माण विभाग

जूनियरइं जीनियर सिविल (डिप्लोमा)

42

जल संसाधन विभाग

जूनियर इंजीनियर सिविल (डिग्री)

72

जल संसाधन विभाग

कनिष्ठ अभियंता सिविल (डिप्लोमा)

179

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

कनिष्ठ अभियंता सिविल (डिप्लोमा)

151

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

कनिष्ठ अभियंता मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल

32

कुल

 

874

जानकारी सही भरना जरूरी

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी दस्तावेजों के अनुसार ही भरनी होगी। भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन में दी गई शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी की जिम्मेदारी स्वयं उम्मीदवार की होगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग और ओबीसी क्रीमीलेयर/अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित है।

JE भर्ती के लिए योग्यता क्या चाहिए?

  • जूनियर इंजीनियर सिविल (डिग्रीधारक): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी आवश्यक है।
  • जूनियर इंजीनियर सिविल (डिप्लोमाधारी): मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स से मान्य निर्धारित डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी भी पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
  • जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमाधारी): मान्यता प्राप्त संस्था से मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स से मान्य संबंधित डिप्लोमा भी स्वीकार्य है।
  • शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य: अभ्यर्थी का मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए, ताकि वह पद की जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन कर सके।
  • आयु सीमा: 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

जूनियर इंजीनियर की सैलरी

जूनियर इंजीनियर की इस नौकरी में उम्मीदवारों को राज्य सरकार के सातवें वेतन आयोग के मुताबिक पे मैट्रिक्स लेवल-10 पर प्रति माह सैलरी मिलेगी। परिवीक्षा काल में मासिक वेतन राज्य सरकार के आदेशानुसार देय होगा। चयन के बाद अभ्यर्थी दो साल तक परिवीक्षा अवधि में रहेंगे। यह अवधि समाप्त होने के बाद ही अभ्यर्थियों को पद के लेवल की सैलरी और नियमानुसार भत्ते मिलेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें