Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › होटल ताइबा में देर रात भीषण आग, मासूम समेत 9 की म…
होटल में देर रात लगी भीषण आग
होटल में देर रात लगी भीषण आग
राष्ट्रीय

होटल ताइबा में देर रात भीषण आग, मासूम समेत 9 की मौत, 28 सुरक्षित निकाले गए

कोलकाता के मध्य इलाके में स्थित होटल ताइबा में बुधवार तड़के करीब दो बजे भीषण आग लगने से एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय होटल में मौजूद अधिकांश लोग सो रहे थे। आग के बाद पूरी इमारत में घना धुआं फैल गया, जिससे कई लोगों की दम घुटने से मौत हुई। दमकल और राहत दल ने करीब 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 19 Aug 2026, 09:15 AM · अपडेट: 30 Sep 2026, 06:12 AM
कोलकाता
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्य कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित 'होटल ताइबा' में बुधवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब दो बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 9 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के वक्त होटल के अधिकांश कमरे में ठहरे लोग गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।प्रत्यक्षदर्शियों और राहत-बचाव दल के अनुसार, आग लगते ही पूरी इमारत में घना और ज़हरीला धुआं भर गया। 

कड़ी मशक्कतों के बाद किया रेस्क्यु

ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई। दम कल की गाड़ियों और राहत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद होटल से 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिन्हें इलाज के लिए शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में छह पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हताहतों में कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी हो सकते हैं, जो इलाज के सिलसिले में कोलकाता आए हुए थे। 

होटल में रेस्क्यु करते 
इलाके को सील कर शुरू की जांच 

हालांकि, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने अभी तक बांग्लादेशी नागरिकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल आग लगने की सटीक वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम और अग्निशमन विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ या लापरवाही की वजह से। साथ ही, इस बात की भी गहन जांच की जा रही है कि क्या होटल प्रशासन के पास अग्निशमन (Fire Safety) के पुख्ता इंतजाम और ज़रूरी अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) मौजूद थे या नहीं।पश्चिम बंगाल में बीते दो दिनों के भीतर होटल में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। 

होटलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

लगातार हो रहे इन हादसों ने शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और होटलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें