Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
W 𝕏 f
होम धर्म अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ संकीर्तन का भव्य शुभारंभ, …
नगर में निकली शोभायात्रा
नगर में निकली शोभायात्रा
धर्म

अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ संकीर्तन का भव्य शुभारंभ, निकली कलश यात्रा

बसना नगर के वार्ड क्रमांक 13 टिकरापारा में परंपरागत अष्टप्रहरी श्री हरिनाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Apr 2026, 11:21 AM
महासमुंद

बसना नगर के वार्ड क्रमांक 13 टिकरापारा में इस वर्ष भी परंपरागत रूप से अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर मां समलेश्वरी मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा निकाली गई, जो कीर्तन स्थल तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में “हरे राम, हरे कृष्ण” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

भगवान श्री हरि की कृपा से प्रारंभ हुआ यह आयोजन क्षेत्र में आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राकेश डड़सेना तथा जनपद पंचायत बसना के सभापति प्रकाश सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संकीर्तन से बढ़ती है सकरात्मकता 

इस दौरान सभापति सिन्हा ने कहा कि अष्टप्रहरी संकीर्तन और हरिनाम यज्ञ हमारी सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। उन्होंने बताया कि “हरे कृष्ण, हरे राम” महामंत्र का जप न केवल मन को शांति देता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता और सद्भाव भी बढ़ाता है। उन्होंने यह भी कहा कि कलियुग में भगवान की प्राप्ति का सबसे सरल मार्ग हरिनाम संकीर्तन ही है।

आयोजन में विभिन्न स्थानों से आईं कई कीर्तन मंडलियां अपनी भक्ति प्रस्तुतियां देंगी, जिनमें मां पीताम्बरी कीर्तन मंडली (बिटांगपाली), श्री श्री गौरीशंकर संकीर्तन महिला पार्टी (तामी मुंडा, ओडिशा), मां समलेश्वरी महिला संकीर्तन मंडली (बड़कर्ते, ओडिशा), श्री श्री नीलमाधव कीर्तन मंडली (गेर्रा, बलौदा), प्रेम संकीर्तन मंडली (जुंजू गांव, भालूपतेरा, ओडिशा) तथा श्री राधा कृष्ण कीर्तन मंडली (टिकरापारा, बसना) शामिल हैं।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में श्री राधा कृष्ण मानस समिति के अध्यक्ष उपेंद्र देवता सहित लखन सिन्हा, तेजलाल साहू, शगुन देवांगन, जोहन साव, रविन्द्र साहू, खुलूराम यादव, सामिल प्रधान, सुरेश सिन्हा, उदय नाथ बेहरा, भगवान दास, फिरतुराम देवांगन, मनोज साहू, रामकुमार सिन्हा, शांति डड़सेना, राजू यादव, गोपेश डड़सेना, डॉ. सुनील वैष्णव, प्रहलाद देवांगन, घनश्याम यादव, शोभित डड़सेना, संतोष डाकुआ, दीपक डाकुआ, रूपानंद सेठ, ऋषभ डड़सेना, कौशल दास, प्रफुल्ल सेठ, पुष्पकांत डड़सेना, शिव डड़सेना सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, समिति के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें