Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम इश्क बना मौत का कारण : पति को रंगे हाथ पकड़ते ही …
पत्नी ने बांस के डंडे से हमला कर महिला की जान ले ली
पत्नी ने बांस के डंडे से हमला कर महिला की जान ले ली

इश्क बना मौत का कारण : पति को रंगे हाथ पकड़ते ही पत्नी का खौफनाक वार, पड़ोसन की पीट-पीटकर हत्या

कबीरधाम के रोकनी गांव में पति को पड़ोसन संग आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद पत्नी ने गुस्से में पड़ोसन की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 03 May 2026, 02:36 PM · अपडेट: 08 May 2026, 07:45 AM
कबीरधाम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कर्वधा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के रोकनी गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां पति को पड़ोसन के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद पत्नी ने गुस्से में आकर पड़ोसन की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

आपत्तिजनक हालत में देखा तो टूट गया सब्र
पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय सोनकली बैगा का अपने पड़ोसी अर्जुन बैगा के साथ कथित संबंध था। 21 अप्रैल को अर्जुन की पत्नी मंदाकिनी बैगा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह नजारा देखते ही मंदाकिनी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने मौके पर ही हिंसक रूप ले लिया।
बांस के डंडे से किया ताबड़तोड़ हमला
आरोप है कि मंदाकिनी ने पास में पड़ा बांस का डंडा उठाकर सोनकली पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सोनकली गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह वह अपने घर पहुंची, लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
सोनकली बैगा ने 27 अप्रैल को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंदाकिनी बैगा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस का बयान
एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने पति को पड़ोसन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आपा खो दिया और हमला कर दिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें