Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कृषि संकल्प अभियान के तहत रथ को हरी झंडी, किसानों…
रथ को दिखाई हरि झंडी
रथ को दिखाई हरि झंडी

कृषि संकल्प अभियान के तहत रथ को हरी झंडी, किसानों तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

जनपद पंचायत बागबाहरा में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान 5 मई से 20 मई 2026 तक चलेगा, जिसके दौरान रथ विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, उर्वरक प्रबंधन और सरकारी योजनाओं जैसे एग्रीस्टेक, स्वायल हेल्थ कार्ड और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जानकारी देगा। इस पहल का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर उनकी आय बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 May 2026, 03:15 PM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कृषि विभाग द्वारा संचालित “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आज जनपद पंचायत बागबाहरा परिसर से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर ने इस रथ को रवाना करते हुए कहा कि यह अभियान किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, जिससे आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से किसानों को खेती से जुड़ी नवीन तकनीकों, उन्नत बीज, उर्वरक प्रबंधन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
05 मई से 20 मई तक ग्रामों में चलेगा अभियान
यह अभियान 05 मई से 20 मई 2026 तक विकासखंड बागबाहरा के विभिन्न ग्रामों में संचालित किया जाएगा। कृषि रथ के माध्यम से एग्रीस्टेक, स्वायल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, दलहन एवं तिलहन क्षेत्र विस्तार जैसी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नमिता मारकोले, कृषि स्थाई समिति की सभापति गरिमा केशव चंद्राकर, जनपद सदस्य भूमिका रामजीलाल सिन्हा, सरपंच संघ अध्यक्ष एडिसन ठाकुर,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जी.पी. शरणागत सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें