Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम केदारनाथ धाम में तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकस…
केदारनाथ धाम
केदारनाथ धाम
Featured

केदारनाथ धाम में तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान; अज्ञात तत्वों पर मुकदमा दर्ज

केदारनाथ यात्रा के बीच धाम क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। सोनप्रयाग पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 24 Apr 2026, 01:57 PM · अपडेट: 05 May 2026, 04:13 AM
देहरादून
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल केदारनाथ धाम में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के प्रयासों के बीच अराजक तत्वों द्वारा सार्वजनिक सुविधाओं में तोड़फोड़ किए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

मामले में सोनप्रयाग कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर मिंटू पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर की गई।

तहरीर के अनुसार, केदारनाथ सेक्टर, हेलीपैड क्षेत्र और घोड़ापड़ाव इलाके में स्थापित सार्वजनिक शौचालयों को निशाना बनाया गया। अज्ञात व्यक्तियों ने इन सुविधाओं में तोड़फोड़ कर यात्रियों के लिए गंभीर असुविधा पैदा की।

जानकारी के मुताबिक, धाम के हाट बाजार, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे, पंजाब सिंध भवन के पास और बेस कैंप क्षेत्र में कुल पांच दरवाजों को क्षतिग्रस्त किया गया है। इसके अलावा विभिन्न सेक्टरों में लगे नल और सिस्टन भी तोड़े गए हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हुई है।

प्रशासन का कहना है कि यात्रा सीजन के दौरान इस तरह की घटनाएं न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा पर भी असर डालती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों की जानकारी जुटाई जा रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें