Sunday, 05 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
जानलेवा वार : नाबालिग बेटी से दूरी बनाने की नसीहत बनी पिता के लिए मुसीबत खौफनाक मंजर : बिलासपुर में किराए के मकान से मिलीं दो लाशें पत्नी की हत्या कर खुद फंदे पर झूल गया पति ट्रस्ट ने किया खंडन : अयोध्या में रामचरितमानस विवाद गरमाया, जांच की मांग के बीच ट्रस्ट की सफाई तबादला उद्योग पर चोट : कृषि मंत्री के OSD, PA और स्टेनो रिश्वतखोरी के आरोप में सस्पेंड पहले शादी का भरोसा, फिर धोखा : खुद को अविवाहित बताकर महिला से संबंध बनाए, आरोपी गिरफ्तार बड़ा ख़ुलासा : ISI की नई साज़िश TTH, गैंगस्टर्स के सहारे भारत में प्रॉक्सी वॉर की तैयारी जानलेवा वार : नाबालिग बेटी से दूरी बनाने की नसीहत बनी पिता के लिए मुसीबत खौफनाक मंजर : बिलासपुर में किराए के मकान से मिलीं दो लाशें पत्नी की हत्या कर खुद फंदे पर झूल गया पति ट्रस्ट ने किया खंडन : अयोध्या में रामचरितमानस विवाद गरमाया, जांच की मांग के बीच ट्रस्ट की सफाई तबादला उद्योग पर चोट : कृषि मंत्री के OSD, PA और स्टेनो रिश्वतखोरी के आरोप में सस्पेंड पहले शादी का भरोसा, फिर धोखा : खुद को अविवाहित बताकर महिला से संबंध बनाए, आरोपी गिरफ्तार बड़ा ख़ुलासा : ISI की नई साज़िश TTH, गैंगस्टर्स के सहारे भारत में प्रॉक्सी वॉर की तैयारी
W 𝕏 f
होम गाइए और छा जाइए गाइए और छा जाइए : संगीत और कला के ख्यातनाम हस्तिय…
0:00
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए Featured

गाइए और छा जाइए : संगीत और कला के ख्यातनाम हस्तियों के साथ महासमुंद में पहली बार गाएगा छत्तीसगढ़

प्रतियोगिता के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। 03 जून को ओपनिंग राउंड, 04 जून को सेमीफाइनल और 05 जून को ग्रैंड फिनाले होगा। विभिन्न चरणों में प्रदेश के अनुभवी कलाकार निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।

कीर्तिमान न्यूज
19 May 2026, 12:20 PM
महासमुंद

कीर्तिमान का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच और पहचान का अवसर प्रदान करना है : डॉ. नीरज

छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को मंच और पहचान देने के उद्देश्य से स्थापित संस्था कीर्तिमान अपनी प्रस्तुति गाइए और छा जाइए के माध्यम से महासमुंद में एक भव्य सांस्कृतिक मंच तैयार करने जा रह है। आयोजन शुक्रवार 05 जून 2026 की शाम 06 बजे से महासमुंद के आईआर रिज़ॉर्ट में होगा। आयोजक संस्था के संस्थापक डॉ. नीरज गजेंद्र ने बताया कि कीर्तिमान का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना है। गाइए और छा जाइए इसी अभियान की पहली कड़ी है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ की उभरती गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। उनके अनुसार यह कार्यक्रम एक प्रतियोगिता नहीं, उन सपनों का उत्सव है जिन्हें अब तक मंच नहीं मिला।

कार्यक्रम को प्रोफेशनल रियलिटी शो की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इसमें ग्रैंड म्यूजिकल स्टेज, लाइव ऑर्केस्ट्रा, प्रोफेशनल साउंड एंड लाइटिंग, लाइव परफॉर्मेंस राउंड्स और ऑडियंस इंटरैक्शन जैसे विशेष आकर्षण शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक सतीश जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। फिल्म कलाकार दीपक साहू और दीक्षा जायसवाल भी आयोजन में शामिल होंगे। वहीं संगीत जगत से सुप्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी, सुनील सोनी, कंचन जोशी, अनुराग शर्मा और विवेक शर्मा अपने अनुभवनों से परिचित कराएंगे। हास्य कवि अजय अटपटू भी विशेष प्रस्तुति देंगे। आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण बांसुरी वादन रहेगा। पद्म विभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया के संगत शिष्य पुष्पराज डड़सेना अपनी प्रस्तुति देंगे और उनके साथ तबले पर शैलेष वेदव्यास संगत करेंगे।

कीर्तिमान के जनरल मैनेजर गिरधारी राजू साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 26 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। 03 जून को ओपनिंग राउंड, 04 जून को सेमीफाइनल और 05 जून को ग्रैंड फिनाले होगा। विभिन्न चरणों में प्रदेश के अनुभवी कलाकार सुरेंद्र मानिकपुरी, अविनेश कोसे, दीपक व्यास, सुषमा मिश्रा निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। म्युजिक पक्ष में विश्राम यादव, बालेश साहू, संतु और मनोज यादव का प्रदर्शन देख सुन पाएंगे।  उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को प्रसिद्ध कलाकारों से जुड़ने, मंचीय अनुभव प्राप्त करने और व्यापक कवरेज का अवसर मिलेगा।

विजेताओं को मेडल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और आकर्षक उपहारों के साथ नगद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। डॉ. नीरज गजेंद्र ने कहा कि कीर्तिमान का प्रयास छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाना है। उन्होंने संगीत प्रेमियों और नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें