Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप
W 𝕏 f
होम › गाइए और छा जाइए › सुरों का महाकुंभ अब यूट्यूब पर, गाइए और छा जाइए क…
यूट्यूब चैनल का शुभारंभ
यूट्यूब चैनल का शुभारंभ
गाइए और छा जाइए Featured

सुरों का महाकुंभ अब यूट्यूब पर, गाइए और छा जाइए के एपिसोड्स हुए लॉन्च

महासमुंद में आयोजित तीन दिवसीय मेगा सिंगिंग शो ‘गाइए और छा जाइए’ के एपिसोड्स अब कीर्तिमान मीडिया के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होने लगे हैं। कार्यक्रम के डिजिटल लॉन्च का शुभारंभ विभिन्न अतिथियों ने किया।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 20 Jun 2026, 12:58 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 09:14 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ की उभरती गायन प्रतिभाओं को मंच देने के लिए आयोजित मेगा सिंगिंग परफॉर्मेंस शो ‘गाइए और छा जाइए’ अब डिजिटल दुनिया में भी दस्तक दे चुका है। 20 जून से इस शो के एपिसोड्स कीर्तिमान मीडिया के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किए। कीर्तिमान कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रसिद्ध हस्तरेखा ज्योतिषाचार्य द्वारिका प्रसाद वैष्णव, समाजसेवी दाऊलाल चंद्राकर, वरिष्ठ पत्रकार दानवीर शर्मा और युवा नेता ईश्वर सिन्हा ने बटन दबाकर शो के डिजिटल प्रसारण की शुरुआत की। यूट्यूब प्रसारण शुभारंभ समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. विकास अग्रवाल, अजय अटपटू, गिरधारी साहू और मयंक शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की गायन प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

तीन दिन तक सुरों से सजा था मंच

3, 4 और 5 जून 2026 को महासमुंद में आयोजित इस मेगा सिंगिंग शो में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्मी गीत, लोकगीत, भजन और सुगम संगीत जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

प्रतिभाओं को पहचान देने का प्रयास

यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि कलाकारों को पहचान दिलाने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने की पहल है। कार्यक्रम की संकल्पना कीर्तिमान मीडिया के संस्थापक डॉ. नीरज गजेंद्र की उस सोच से प्रेरित है
, जिसमें प्रदेश की प्रतिभाओं को अवसर, सम्मान और व्यापक पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

अब हर प्रतिभा को मिलेगा बड़ा मंच

आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम को डिजिटल स्वरूप देने का उद्देश्य प्रतिभागियों की कला को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। यूट्यूब प्रसारण के माध्यम से अब प्रतिभागियों के गीत और प्रस्तुतियां प्रदेश की सीमाओं से बाहर भी देखी जा सकेंगी।

वीडियों देखने के लिए क्लिक करें...https://www.youtube.com/watch?v=EDMsHwnJLSE

पहले संस्करण को मिला शानदार प्रतिसाद

‘
गाइए और छा जाइए’ के पहले ही संस्करण को प्रतिभागियों और संगीत प्रेमियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रतिभाओं को केवल प्रतियोगी नहीं, बल्कि कलाकार के रूप में सम्मान दिया गया। अनुभवी निर्णायकों के मार्गदर्शन, आकर्षक मंच सज्जा और आधुनिक तकनीकी प्रस्तुति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

संगीत के जरिए आत्मविश्वास और पहचान

कीर्तिमान मीडिया के संस्थापक डॉ. नीरज गजेंद्र का कहना है कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त आधार है। इसी सोच के साथ इस मंच की शुरुआत की गई ताकि प्रदेश की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। आयोजकों ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कीर्तिमान मीडिया के यूट्यूब चैनल से जुड़ें, एपिसोड्स देखें और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की इस मुहिम का हिस्सा बनें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें