Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप
W 𝕏 f
होम › गाइए और छा जाइए › गाइए और छा जाइए : सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाँच …
‘गाइए और छा जाइए’
‘गाइए और छा जाइए’
गाइए और छा जाइए Featured

गाइए और छा जाइए : सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाँच हुआ सुरों का सेमीफाइनल

कीर्तिमान मीडिया के सिंगिंग रियलिटी शो ‘गाइए और छा जाइए’ का सेमीफाइनल राउंड अब सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। प्रदेशभर से चुने गए प्रतिभागी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से फाइनल में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 108 प्रतिभागियों के साथ शुरू हुई इस प्रतियोगिता को रियलिटी शो की तर्ज पर आयोजित किया गया, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 28 Jun 2026, 11:32 AM · अपडेट: 01 Oct 2026, 04:04 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ की उभरती गायन प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से कीर्तिमान मीडिया द्वारा आयोजित सिंगिंग रियलिटी शो ‘गाइए और छा जाइए’ अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच गया है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एपिसोड इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं। प्रदेशभर के दर्शक अब घर बैठे प्रतिभागियों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देखने के साथ उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी भी जान पा रहे हैं।

20 जून से शो के एपिसोड कीर्तिमान के फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं। ऑडिशन और शुरुआती दौर के बाद अब मुकाबला सेमीफाइनल तक पहुंच चुका है, जहां प्रतिभागी फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ मंच पर उतर रहे हैं। हर एपिसोड में अलग-अलग रंग की प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिल रही हैं।

प्रदेश के 108 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिता को लेकर शुरुआत से ही युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 108 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया था। महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, धमतरी सहित कई जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी सुरीली आवाज से मंच को जीवंत बना दिया। किसी ने लोकगीत से प्रभावित किया तो किसी ने फिल्मी गीत और सुगम संगीत की प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों की सराहना हासिल की।

https://www.youtube.com/watch?v=HAGA9jyPii8

रियलिटी शो की तर्ज पर तैयार किया गया मंच

महासमुंद स्थित आईआर रिजॉर्ट में आयोजित इस प्रतियोगिता को पूरी तरह प्रोफेशनल सिंगिंग रियलिटी शो की तर्ज पर तैयार किया गया। भव्य मंच, लाइव ऑर्केस्ट्रा, अत्याधुनिक साउंड सिस्टम, आकर्षक लाइटिंग और मल्टी कैमरा शूटिंग ने आयोजन को खास बना दिया। प्रतिभागियों को ऐसा मंच मिला, जहां वे न सिर्फ अपनी गायकी बल्कि मंच संचालन, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल का भी प्रदर्शन कर सके।

अब हर एपिसोड में बढ़ रहा रोमांच

सेमीफाइनल राउंड के प्रसारण के साथ प्रतियोगिता और रोमांचक हो गई है। हर प्रतिभागी फाइनल तक पहुंचने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने की कोशिश कर रहा है। दर्शकों को भी हर एपिसोड में नए गाने, नई आवाजें और अलग-अलग शैली की प्रस्तुतियां देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर शो को लगातार अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और प्रदेशभर के संगीत प्रेमी अपने पसंदीदा प्रतिभागियों को समर्थन दे रहे हैं।

कीर्तिमान मीडिया का यह प्रयास केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर सामने आया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें