📅 Tuesday, 14 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम जुआरी गिरफ्तार: जुआ फड़ पर छापा, 6.34 लाख कैश और …

जुआरी गिरफ्तार: जुआ फड़ पर छापा, 6.34 लाख कैश और लग्जरी कारें जब्त, 2 गिरफ्तार

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने रायपुर–धमतरी बॉर्डर पर अवैध जुआ फड़ पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान ₹6.34 लाख नकद, लग्जरी कारें (BMW और मर्सिडीज), दो iPhone और ताश की गड्डी बरामद हुई। कई अन्य जुआरी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

जुआ के आरोपी गिरफ्तार
जुआ के आरोपी गिरफ्तार
कीर्तिमान डेस्क
07 Apr 2026, 04:25 PM
📍 रायपुर
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी-रायपुर बॉर्डर पर चल रही जुए की फड़ पर दबिश दी। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोकरो के पास खेतों में संचालित इस फड़ से पुलिस ने दो हाईप्रोफाइल जुआरियों को गिरफ्तार किया।
10 से ज्यादा आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राहुल सिंह निवासी भिलाई और रितेश कुमार निवासी रायपुर तेलीबांधा है। आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने की कार्रवाई
दरअसल 6 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टोकरो और मानिकचौरी गांव के बीच मेन रोड से करीब एक किलोमीटर अंदर खेतों में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपियों के 6 लाख 34 हजार कैश और BMW कार बरामद किया है। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद करीब 15 जुआरी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।
आरोपी फरार
रायपुर ग्रामीण के पुलिस अधिकारियों के अनुसार रायपुर-धमतरी बॉर्डर पर जुआ खिलाए जाने की जानकारी मिलने पर रेड मारी गई। इससे पहले कई आरोपी फरार हो गए। रेड में मौके से 6 लाख 34 हजार रुपए नकद, एक ताश की गड्डी, दो आईफोन और एक मर्सिडीज कार जब्त की गई। जुआ खेलने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अफसरों के अनुसार इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है।
जब्ती 
  • ₹6.34 लाख नकद
  • एक BMW कार
  • एक मर्सिडीज कार
  • दो iPhone
  • ताश की गड्डी
— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?