📅 Wednesday, 13 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा नक्सल नेटवर्क को झटका : नारायणपुर में नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क पर चोट, करोड़ों की नकदी जब्त लूट की घटना : शादी से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, ऑटो चालक से भी लूट CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा नक्सल नेटवर्क को झटका : नारायणपुर में नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क पर चोट, करोड़ों की नकदी जब्त लूट की घटना : शादी से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, ऑटो चालक से भी लूट
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना ढाबा पर कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघ…
खाद्य निरीक्षक
खाद्य निरीक्षक
सरकारी सूचना

ढाबा पर कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, अवतार ढाबा पर जांच जारी

शिकायत के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन महासमुंद ने पिथौरा स्थित मेसर्स अवतार ढाबा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और जल परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाए गए तथा ढाबा बिना खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के संचालित होता मिला। इस पर प्रकरण दर्ज कर संचालक को नोटिस जारी किया गया। साथ ही ग्रेवी (खुला) खाद्य पदार्थ का नमूना जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 May 2026, 01:11 PM
📍 महासमुंद

अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन महासमुंद उमेश कुमार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा के निर्देश पर प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई एवं खाद्य निरीक्षक पिथौरा दिव्यांशु देवांगन द्वारा आज फर्म मेसर्स अवतार ढाबा, एन.एच.-53, टप्पा सेवईया, पिथौरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म में कार्यरत कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र एवं जल परीक्षण रिपोर्ट का संधारण नहीं पाया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि फर्म द्वारा बिना खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के खाद्य कारोबार संचालित किया जा रहा था।

प्रकरण दर्ज एवं नोटिस जारी

इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर फर्म संचालक को बिना खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के खाद्य कारोबार नहीं करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। साथ ही प्राप्त शिकायत के आधार पर ढाबे से खाद्य पदार्थ ग्रेवी (खुला) का विधिक नमूना संकलित कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा जा रहा है। नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें