📅 Tuesday, 05 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
जेल में बंदी की मौत पर बवाल : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी सजग कोरबा : जब 75 चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस ने ढूंढ निकाले 11 लाख के मोबाइल साजिश नाकाम:  पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान शेयर बाजार में कोहराम : पश्चिम एशिया के युद्ध संकट से सहमा दलाल स्ट्रीट, रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर चोरी का तांडव : पुलिस ने 24 घंटे में किया सीरियल चोरों का पर्दाफाश, निगरानी बदमाश सहित 3 गिरफ्तार महकमे में बड़ी सर्जरी : कमिश्नर ने किए 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, थानों की बदली सूरत जेल में बंदी की मौत पर बवाल : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी सजग कोरबा : जब 75 चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस ने ढूंढ निकाले 11 लाख के मोबाइल साजिश नाकाम:  पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान शेयर बाजार में कोहराम : पश्चिम एशिया के युद्ध संकट से सहमा दलाल स्ट्रीट, रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर चोरी का तांडव : पुलिस ने 24 घंटे में किया सीरियल चोरों का पर्दाफाश, निगरानी बदमाश सहित 3 गिरफ्तार महकमे में बड़ी सर्जरी : कमिश्नर ने किए 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, थानों की बदली सूरत
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना तेंदूपत्ता संग्रहण : 91,300 मानक बोरा लक्ष्य, 03 …
तेन्दूपत्ता
तेन्दूपत्ता
सरकारी सूचना

तेंदूपत्ता संग्रहण : 91,300 मानक बोरा लक्ष्य, 03 मई से कार्य प्रारंभ

जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद में तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 के लिए 91,300 मानक बोरा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 75 सहकारी समितियों के 69 लॉटों में अग्रिम क्रेता नियुक्त किए जा चुके हैं। संग्रहण से पहले 23 से 27 फरवरी 2026 तक शाखकर्तन प्रशिक्षण एवं 05 से 15 मार्च तक शाखकर्तन कार्य पूर्ण किया गया। सीजन 2026 में 1,18,646 संग्राहक परिवार ऑनलाइन पंजीकृत हैं और 03 मई 2026 से संग्रहण कार्य शुरू हो चुका है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 May 2026, 05:40 PM
📍 महासमुंद

जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद में तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 में 91,300 मानक बोरा का संग्रहण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रबंध संचालक द्वारा बताया गया कि संघ के अंतर्गत कार्यरत 75 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के कुल 69 लॉटों हेतु अग्रिम में क्रेता नियुक्त किया जा चुका है।

संग्रहण काल के पूर्व शाखकर्तन प्रशिक्षण 23 से 27 फरवरी 2026 तक वन परिक्षेत्रों एवं जिला यूनियन स्तर पर कार्यशालाओं के माध्यम से आयोजित किया गया था। प्राथमिक समितियों के कुल 786 फड़ों में शाखकर्तन कार्य 05 मार्च से 15 मार्च 2026 तक पूर्ण कराया गया। विगत 05 वर्षों के औसत संग्रहण 77,341.527 मानक बोरा के आधार पर 70 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से कुल 54 लाख 13 हजार 907 रुपये प्राप्त हुए, जिन्हें समितियों के चालू खातों में हस्तांतरित कर दिया गया है।

संग्राहक परिवारों का पंजीकरण 

तेंदूपत्ता सीजन 2026 हेतु कुल 1,18,646 संग्राहक परिवार ऑनलाइन पेमेंट सॉफ्टवेयर में दर्ज किए गए हैं। संग्रहण कार्य के लिए विभागीय मैदानी अमला, जोनल अधिकारी, पोषक अधिकारी, फड़ अभिरक्षक एवं फड़मुंशी की नियुक्ति की जा चुकी है।

संग्रहण प्रारंभ एवं वर्तमान भुगतान स्थिति

30 अप्रैल 2026 को आयोजित कार्यशाला में लिए गए निर्णय के अनुसार 03 मई 2026 से तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य प्रारंभ किया गया। 04 मई 2026 की स्थिति में प्राप्त जानकारी अनुसार 13,814.570 मानक बोरा का संग्रहण किया गया है, जिसकी राशि 7 करोड़ 59 लाख 80 हजार 135 रुपये है। इस राशि का भुगतान लगभग 44,900 संग्राहक परिवारों को किया जाना है।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें