Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धर्म दर्राभांठा में कोलता समाज आंचलिक सभा का भव्य सम्म…
कोलता समाज का सम्मान समारोह सह चौपाल
कोलता समाज का सम्मान समारोह सह चौपाल
धर्म

दर्राभांठा में कोलता समाज आंचलिक सभा का भव्य सम्मान समारोह, रथ यात्रा सहयोग हेतु ग्रामीणों का हुआ सम्मान

कोलता समाज आंचलिक सभा सरायपाली द्वारा ग्राम दर्राभांठा में श्री रणेश्वर बाबा और मां रामचंडी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा रथ यात्रा में ग्रामीणों के सहयोग के लिए सम्मान समारोह सह चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों को तैलचित्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा समाजिक एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में 66 खंडी लाई और 125 किलो गुड़ से बने विशाल जुगार में 41 परिवारों की भागीदारी की सराहना की गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Apr 2026, 02:03 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 05:50 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कोलता समाज आंचलिक सभा सरायपाली के तत्वावधान में ग्राम दर्राभांठा (शाखा सभा झिलमिला) में भव्य सम्मान समारोह सह चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री रणेश्वर बाबा मंदिर एवं मां रामचंडी मंदिर गढ़फुलझर की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई पूजा रथ यात्रा में ग्रामवासियों द्वारा किए गए विशेष सहयोग के सम्मान में आयोजित किया गया।
आंचलिक सभा सरायपाली के प्रतिनिधिमंडल ने कुल कार्यकारणी अध्यक्ष गिरधारी साहू के नेतृत्व में ग्राम दर्राभांठा पहुंचकर जाति भाईयों, माताओं-बहनों को श्री रणेश्वर बाबा एवं मां रामचंडी के तैल चित्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कलश से पाद प्रक्षालन, तिलक-चंदन लगाकर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा
कार्यक्रम के अंतर्गत बस्ती के बीच चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए कुल कार्यकारणी अध्यक्ष गिरधारी साहू ने मां रामचंडी एवं श्री रणेश्वर बाबा मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्राम दर्राभांठा के लोगों द्वारा बनाए गए विशाल जुगार की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लाई को जोड़कर विशाल जुगार तैयार किया गया, उसी तरह समाज को भी एकजुट होकर आगे बढ़ाना होगा।
सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर भोई, युवा प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष राजेश प्रधान तथा शाखा सभा झिलमिला के सभापति सुरेन्द्र साहू ने भी अपने विचार रखे और समाज की एकता व संगठन पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि 22 मार्च को सरायपाली में आयोजित पूजा रथ यात्रा में ग्राम दर्राभांठा के ग्रामीणों द्वारा 66 खंडी लाई और 125 किलो गुड़ से विशाल जुगार का निर्माण कर मां रामचंडी एवं श्री रणेश्वर बाबा को भेंट किया गया था। इस निर्माण में गांव के 41 परिवारों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसमें प्रत्येक परिवार ने 23-23 ताम्बी लाई एवं दो-दो किलो गुड़ का योगदान दिया, जबकि शेष सामग्री सामूहिक रूप से क्रय की गई।
ये रहे उपस्थित 
कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य किशोर कुमार भोई, दिलीप भोई, भूपेन्द्र भोई, रामलाल साहू, अश्विनी बारीक, नेपाल बिसी, चक्रधर प्रधान एवं दुबराज प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जयंत बारीक ने किया। इस आयोजन की जानकारी कमलेश साहू द्वारा दी गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें