Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बड़ी कार्रवाई: जामुल में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मु…
फरार आरोपी गिरफ्तार
फरार आरोपी गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जामुल में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गांजा और शराब बरामद

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनिन्दर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से सट्टा संचालन से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल, बैंकिंग सामग्री के साथ 4.65 किलो गांजा और 35 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी ‘BETBHAI 9’ प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को जोड़कर सट्टा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Apr 2026, 10:14 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर पर दबिश के दौरान सट्टा संचालन से जुड़े अहम दस्तावेज, भारी मात्रा में गांजा और अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किए गए है।
पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल को ग्राम खेदामारा नहर किनारे मैदान में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। जांच में सामने आया कि ये सभी आरोपी ‘BETBHAI 9’ नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन मनिन्दर सिंह कर रहा था।
वह लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहा था। लगातार तलाश के बाद 7 अप्रैल को पुलिस और एसीसीयू टीम ने जामुल स्थित लेबर कैम्प वार्ड क्रमांक 08 में आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को सट्टा संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड मिले।
जब्त किए कैश,कार्ड,चेक बुक 
2 लाख से अधिक के समान की जब्ती 
इसके अलावा मौके से 4 किलो 650 ग्राम गांजा और 35 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.32 लाख रुपए और शराब की कीमत लगभग 79 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी मनिन्दर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। साथ ही ऑनलाइन सट्टा मामले में पहले से दर्ज केस में भी आरोपी की भूमिका को जोड़ा गया है।
कमाई का बड़ा नेटवर्क 
जांच में सामने आया कि आरोपी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। वह युवाओं को लिंक के माध्यम से जोड़कर उन्हें सट्टा खेलने के लिए प्रेरित करता था और बैंकिंग माध्यमों से पैसे का लेनदेन करता था। इस तरह उसने अवैध कमाई का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था।
होंगे बड़े खुलासे 
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें