Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा बोलेरो‑कार टक्कर: पिता-पुत्र की मौत, बहु और युवक …
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
जांजगीर-चांपा

बोलेरो‑कार टक्कर: पिता-पुत्र की मौत, बहु और युवक घायल

बलौदा थाना क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में आज बोलेरो और कार की आमने‑सामने टक्कर हुई। इस हादसे में कार सवार रूपेश निर्मलकर और उनके पुत्र राहुल निर्मलकर की मौत हो गई। उनकी बहु और एक अन्य युवक घायल हुए हैं और उन्हें राजकेशर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो में सवार 9 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। कार सड़क से नीचे उतरकर पलटी थी। कार सवार परिवार अकलतरा के अमोरा गांव से लौट रहा था, जबकि बोलेरो कोरबा की ओर जा रही थी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Apr 2026, 01:29 PM
बलौदा
बलौदा क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बोलेरो और कार की टक्कर हुई है और कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है, वहीं हादसे में बहु और एक अन्य युवक को चोट आई है, जिन्हें बलौदा के राजकेशर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बोलेरो में सवार 9 लोगों को मामूली चोट आई है। टक्कर के बाद कार, सड़क से नीचे उतरकर पलट गई थी। 
हादसे की सूचना के बाद मौके पर बलौदा पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
लौट रहे थे गाँव 
दरअसल, अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव से रूपेश निर्मलकर, अपने बेटे राहुल निर्मलकर, बहु और एक अन्य युवक के साथ सराईश्रृंगार डोंगरी गांव रिश्तेदार आए थे। यहां कार्यक्रम के बाद वे कार से अमोरा गांव लौट रहे थे। वे बुचीहरदी के पेट्रोल पंप, पुल के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से कार की टक्कर हो गई और सड़क से नीचे कार उतरकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार पिता रूपेश निर्मलकर, बेटा राहुल निर्मलकर की मौत हो गई, वहीं बहु और एक अन्य युवक को चोट आई है। हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों को मामूली चोट आई है। बोलेरो सवार लोग, कोरबा की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं।
हादसा कहाँ हुआ: जांजगीर‑चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र, बुचीहरदी गांव के पेट्रोल पंप के पास और पुल के समीप।
क्या हुआ: विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो गाड़ी से कार की जोरदार आमने‑सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई।
मृतक: कार में सवार
रूपेश निर्मलकर और
उनके पुत्र राहुल निर्मलकर
दोनों मौके पर ही दम तोड़ गए।
घायलों की स्थिति: बहु और एक अन्य युवक को चोटें आई हैं — उन्हें बलौदा के राजकेशर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें