Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम भिलाई स्टील प्लांट में फिर बड़ा हादसा : PBS-2 यून…
भिलाई स्टील प्लांट में आग
भिलाई स्टील प्लांट में आग

भिलाई स्टील प्लांट में फिर बड़ा हादसा : PBS-2 यूनिट में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, 5 मजदूर घायल

भिलाई स्टील प्लांट के PBS-2 यूनिट में टर्बाइन ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे में 1 कर्मचारी समेत 5 लोग घायल हुए, जिनका सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज जारी है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 07 Apr 2026, 03:44 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के PBS-2 यूनिट में मंगलवार को टर्बाइन में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मौजूद कर्मचारी जान बचाने के लिए पीछे के रास्ते से बाहर भागते नजर आए।

टर्बाइन ब्लास्ट के बाद तेजी से फैली आग

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यूनिट में लगे टर्बाइन में अचानक विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया और प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया।

आधा दर्जन दमकल ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी करते रहे।

1 कर्मचारी समेत 5 घायल

हादसे में एक बीएसपी कर्मचारी सहित 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कर्मचारी शिवमोहन त्रिपाठी के अलावा ठेका श्रमिक मनीष और शुशांत शामिल हैं, जबकि दो अन्य के नाम सामने नहीं आ सके हैं। भागने के दौरान ठेका श्रमिक उमेंद्र गिर गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।

सेक्टर-9 अस्पताल में चल रहा इलाज

सभी घायलों को पहले प्लांट के मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कारण स्पष्ट नहीं, जांच जारी

यूनियन नेताओं के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या स्टीम प्रेशर को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें