Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
W 𝕏 f
होम गरियाबंद मोदी के नेतृत्व पर जनता की मुहर, भाजपा की ऐतिहासि…
कार्यकर्ताओं के साथ किया खुशी साझा
कार्यकर्ताओं के साथ किया खुशी साझा
गरियाबंद

मोदी के नेतृत्व पर जनता की मुहर, भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में जश्न

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। युवा नेता किशोर देवांगन ने इसे विकास और सुशासन की जीत बताते हुए कहा कि जनता का भरोसा प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व पर कायम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति के योगदान को भी अहम बताया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 May 2026, 02:35 PM
नवापारा राजिम

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी जमकर उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन भी प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि देश की जनता का स्पष्ट जनादेश है, जिसमें तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भय की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी गई है।

देवांगन ने कहा कि खासतौर पर पश्चिम बंगाल की जीत ऐतिहासिक है, जो वहां के समर्पित कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष, त्याग और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास रखती है।

उन्होंने कहा कि इस सफलता के वास्तविक शिल्पकार हमेशा की तरह प्रधानमंत्री मोदी ही हैं, जिनके सशक्त नेतृत्व और मार्गदर्शन में गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व ने मिलकर संगठन को मजबूत किया। लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से यह जीत संभव हो पाई है।

देवांगन ने आगे कहा कि यदि यही क्रम जारी रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब पूरे देश में भाजपा का विस्तार और अधिक मजबूती के साथ होगा। उन्होंने मातृशक्ति के योगदान को भी अहम बताते हुए कहा कि महिलाओं ने हर बार की तरह इस बार भी भाजपा को भरपूर समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं भी मातृशक्ति के इस आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा का इस तरह मजबूत प्रदर्शन यह संकेत देता है कि वहां की जनता लेफ्ट, कांग्रेस और टीएमसी की नकारात्मक राजनीति से ऊब चुकी है और अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलने वाली भाजपा में अपना भविष्य देख रही है।

देवांगन ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में बनने वाली भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और उनके विश्वास को बनाए रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें