📅 Wednesday, 27 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
हत्याकांड : जमीन विवाद में बड़े पिता ने भतीजे को तीर से मारा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद मौत से आक्रोश : बच्ची की मौत के बाद फूटा गुस्सा, पखांजूर के निजी अस्पताल में तोड़फोड़ लक्जरी चेयर विवाद : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ₹82 हजार की कुर्सी पर सोशल मीडिया पर, जानें क्या है पूरा सच? Viral Video : यात्रियों को परोसे जाने थे ये समोसे, ट्रेन के गेट पर दिखा चौंकाने वाला नजारा दरिंदगी : 10 साल की मासूम से दुष्कर्म कर जंगलों में छिपा दरिंदा, पुलिस ने ड्रोन से ढूंढकर दबोचा सनसनीखेज वारदात : सर्राफा व्यापारी की सीने में गोली मारकर हत्या, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम हत्याकांड : जमीन विवाद में बड़े पिता ने भतीजे को तीर से मारा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद मौत से आक्रोश : बच्ची की मौत के बाद फूटा गुस्सा, पखांजूर के निजी अस्पताल में तोड़फोड़ लक्जरी चेयर विवाद : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ₹82 हजार की कुर्सी पर सोशल मीडिया पर, जानें क्या है पूरा सच? Viral Video : यात्रियों को परोसे जाने थे ये समोसे, ट्रेन के गेट पर दिखा चौंकाने वाला नजारा दरिंदगी : 10 साल की मासूम से दुष्कर्म कर जंगलों में छिपा दरिंदा, पुलिस ने ड्रोन से ढूंढकर दबोचा सनसनीखेज वारदात : सर्राफा व्यापारी की सीने में गोली मारकर हत्या, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
W 𝕏 f 🔗
होम कांकेर (उत्तर बस्तर) मौत से आक्रोश : बच्ची की मौत के बाद फूटा गुस्सा, …
पखांजूर के निजी अस्पताल में हंगामे के दौरान जुटी भीड़
पखांजूर के निजी अस्पताल में हंगामे के दौरान जुटी भीड़
🔴 BREAKING कांकेर (उत्तर बस्तर)

मौत से आक्रोश : बच्ची की मौत के बाद फूटा गुस्सा, पखांजूर के निजी अस्पताल में तोड़फोड़

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के कापसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और समय पर रेफर नहीं करने का आरोप लगाया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और सामान सड़क पर फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने अस्पताल बंद कराने और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 May 2026, 02:58 PM
📍 कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक माह की मासूम बच्ची की मौत हो जाने के बाद बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

पूरा मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के कापसी इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर एक माह की मासूम बच्ची को कापसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि बीती रात बच्ची की हालत लगातार खराब हो रही थी और उन्होंने डॉक्टर से उसे बड़े अस्पताल में रेफर करने की मांग भी की थी।

डॉक्टर ने रेफर करने से किया था इनकार

परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने बच्ची की हालत सामान्य बताते हुए रेफर करने की जरूरत नहीं होने की बात कही और इलाज जारी रखा। लेकिन सुबह होते-होते बच्ची की मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अस्पताल के फर्नीचर और अन्य सामान को बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया गया। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

भारी पुलिस बल तैनात

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पखांजूर थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मामले को लेकर एसडीएम मनीष देव साहू ने बताया कि फिलहाल संबंधित निजी अस्पताल को बंद कराया जा रहा है। साथ ही सीएमएचओ को तत्काल जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में आक्रोश

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में निजी अस्पतालों की मनमानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल पाता। मासूम बच्ची की मौत के बाद अब पूरे इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म
लाइफस्टाइल
राशिफल वायरल
कलमकार
ग्लैमर
🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें