Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 6…
विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित करते हुए
विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित करते हुए

सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 623 आवेदन पहुंचे; 106 का मौके पर समाधान

सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम घुघवा क में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 623 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 106 का मौके पर निराकरण किया गया। सांसद Vijay Baghel ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय-सीमा में समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। शिविर में व्हील चेयर, राशन कार्ड, पीएम आवास चाबी, जॉब कार्ड और स्वामित्व अधिकार पत्र सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को वितरित किया गया।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 08 May 2026, 01:26 PM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

पाटन जनपद के ग्राम घुघवा क में गुरुवार को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 623 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 106 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शिविर में आसपास के 20 से अधिक गांवों के ग्रामीण अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घुघवा क परिसर में आयोजित शिविर में सांसद विजय बघेल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 10 जून तक प्रदेशभर में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर आयोजित शिविरों से ग्रामीणों को एक ही जगह सभी विभागों की सेवाएं मिल रही हैं।

पीएम सूर्य घर योजना का भी जिक्र

सांसद विजय बघेल ने बताया कि ग्राम घुघवा क में पीएम सूर्य घर योजना के तहत 60 घरों को लाभ मिला है, जिससे बिजली बिल में राहत मिली है। उन्होंने अन्य ग्रामीणों से भी योजना का लाभ लेने की अपील की।

हितग्राहियों को बांटी गई सामग्री

शिविर के दौरान सांसद ने एक दिव्यांग हितग्राही को व्हील चेयर और श्रवण यंत्र प्रदान किया। इसके अलावा मनरेगा के तहत 100 दिन कार्य पूर्ण करने वाले 7 श्रमिकों को प्रमाण पत्र दिए गए।
4 हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस, 4 महिलाओं को सुपोषण टोकरी, 3 लोगों को आभा आईडी कार्ड, 4 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, 10 लोगों को राशन कार्ड और 3 लोगों को जॉब कार्ड वितरित किए गए।

इसके साथ ही 3 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र, 25 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत अधिकार पत्र और 35 स्वच्छताग्राहियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन गांवों के ग्रामीण पहुंचे

शिविर में पचपेड़ी, खम्हरिया, कोपेडीह, औंधी, सांकरा, उफरा, नारधी, पाहंदा, झीट, बटंग, रूही, अमलीडीह, जमराव, जामगांव, मोतीपुर, महुदा, अमेरी और करगा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद सदस्य कुसुम लता, सरपंच शैलेन्द्री साहू, गायत्री साहू, सभापति प्रणव शर्मा, एसडीएम लवकेश ध्रुव, सीईओ जागेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें