Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धर्म स्वाभिमान पर्व : भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ…
गंधेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना
गंधेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना
धर्म

स्वाभिमान पर्व : भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ गूंजा गंधेश्वर महादेव मंदिर परिसर

गंधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के अंतर्गत एक विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोमनाथ से जुड़े मुख्य आयोजन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, साथ ही भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सांसद, विधायक, जिला प्रशासन और कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भगवान गंधेश्वर महादेव की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। सांसद ने सोमनाथ मंदिर को सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक बताते हुए इसके ऐतिहासिक महत्व और जीर्णोद्धार पर प्रकाश डाला, जबकि विधायक ने इसे सांस्कृतिक चेतना और गौरव का पर्व बताया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 May 2026, 05:54 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 04:41 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ‘‘अटूट आस्था के 1000 वर्ष’’ के अंतर्गत आज प्रातः 09 बजे पुरातात्विक एवं धार्मिक नगरी गंधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आयोजन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया तथा भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भगवान गंधेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू,  दाऊलाल चंद्राकर, सरपंच पुष्पा माली, कलेक्टर विनय लंगेह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांसद का संबोधन एवं सोमनाथ मंदिर का महत्व

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आत्मगौरव और अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हजार वर्षों के संघर्ष और अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी अडिग खड़ा है, जो भारतीय सभ्यता की अमर चेतना और सांस्कृतिक शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि सोमनाथ पहला ज्योतिर्लिंग है, जिस पर 1026 में बार-बार आक्रमण हुए। उन्होंने माता अहिल्या बाई होलकर द्वारा इसके जीर्णोद्धार और वैभव को पुनर्स्थापित करने का उल्लेख किया तथा कहा कि धर्म की रक्षा करने पर धर्म भी हमारी रक्षा करता है।

विधायक का वक्तव्य और सांस्कृतिक संदेश

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना और गौरव का महापर्व है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमें हमारे इतिहास, त्याग और सभ्यतागत मूल्यों की याद दिलाता है तथा आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति पर जिसने भी हमला किया, उसे हमारी परंपराओं ने ही बचाया है, इसलिए इसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में सोमनाथ से सीधा प्रसारण कार्यक्रम देखा गया। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, महेंद्र सिक्का, प्रशांत श्रीवास्तव, अरविंद प्रहरे, राहुल चंद्राकर, आनंद साहू, जनपद सीईओ बी.एस. मंडावी, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु और आम नागरिक उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें