Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब
W 𝕏 f
होम सेहत हृदय रोग : सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती, हार्ट अटैक…
AI फोटो
AI फोटो
सेहत Featured

हृदय रोग : सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती, हार्ट अटैक और दिल की बीमारियां, जानें कारण और बचाव

हृदय रोग आज के समय में एक तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या है, जिसका मुख्य कारण खराब जीवनशैली, असंतुलित आहार, तनाव, शारीरिक गतिविधि की कमी, धूम्रपान और मोटापा है। यह अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। इसके प्रमुख प्रकारों में कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, अरिदमिया और हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं, जो दिल की कार्यक्षमता को प्रभावित करती हैं। इसके शुरुआती लक्षणों में सीने में दर्द, सांस फूलना, थकान, चक्कर आना और अनियमित धड़कन शामिल हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 May 2026, 03:17 PM
रायपुर
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल के बीच हृदय रोग तेजी से लोगों के लिए सबसे बड़ा स्वास्थ्य खतरा बनता जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार अनियमित खानपान, तनाव, धूम्रपान, मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी इसकी प्रमुख वजहें हैं। यह बीमारी अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहा है।

हार्ट डिजीज के प्रमुख प्रकार

हृदय रोग कई प्रकार के होते हैं, जिनमें सबसे सामान्य हैं
  1. कोरोनरी आर्टरी डिजीज (दिल की नसों में ब्लॉकेज):- दिल को खून पहुंचाने वाली नसों में चर्बी (कोलेस्ट्रॉल) जम जाती है, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है जिससे  दिल को ऑक्सीजन कम मिलने लगती है ,इससे  गहरा प्रबह्व सीने में दर्द, भारीपन और आगे चलकर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है 
  2. हार्ट अटैक (दिल का दौरा) :- कोलेस्ट्रॉल के कारण नसों में रक्त प्रवाह कम हो जाती है और धीरे धीरे  दिल तक जाने वाला ब्लड फ्लो अचानक पूरी तरह रुक जाता है ,जिससे  दिल का एक हिस्सा काम करना बंद कर देता है इससे सीने में  तेज दर्द, पसीना, सांस फूलना जैसी इमरजेंसी स्थिति पैदा होती है  
  3. हार्ट फेलियर (दिल का कमजोर पड़ना):- जब दिल तक खून पहुंचाने वाली नसें संकरी या बंद हो जाती हैं, तो दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती है , दिल के वाल्व सही से काम नहीं करते, तो खून का प्रवाह प्रभावित होता है और दिल पर दबाव बढ़ता है। और वह कमजोर होने लगता है और शरीर को जरूरत के हिसाब से खून नहीं मिल पाता, जिससे थकान, सांस फूलना, पैरों में सूजन जैसी समस्या आ सकती है 
  4. अरिदमिया (दिल की धड़कन का अनियमित होना) :- तब होता है जब दिल की धड़कन गति बहुत तेज या  बहुत धीमी या अनियमित हो जाती है। यह दिल के “इलेक्ट्रिकल सिस्टम” में गड़बड़ी के कारण होता है, जो धड़कन को नियंत्रित करता है।  जिसके कारण चक्कर आना, घबराहट, कभी-कभी बेहोशी भी हो सकती है 
  5. हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी हार्ट समस्या :- उच्च रक्तचाप लंबे समय तक बना रहे तो यह दिल पर लगातार दबाव डालता है और धीरे-धीरे हार्ट से जुड़ी समस्याएं पैदा करता है, जब खून का दबाव लगातार ज्यादा रहता है। दिल को ज्यादा जोर लगाकर खून पंप करना पड़ता है, जिसके कारण दिल धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है इन सभी स्थितियों में दिल सही तरीके से खून पंप नहीं कर पाता, जिससे शरीर के अन्य अंगों पर भी असर पड़ता है।

हार्ट डिजीज के शुरुआती लक्षण

हार्ट डिजीज के संकेत कई बार धीरे-धीरे दिखाई देते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है जैसे  सीने में दर्द या दबाव महसूस होना ,सांस फूलना ,थकान और कमजोरी ,हाथ, कंधे या जबड़े में दर्द ,अचानक चक्कर आना या बेहोशी ,तेज या अनियमित दिल का  धड़कन यदि ऐसे लक्षण बार-बार दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

हार्ट डिजीज से बचाव कैसे करें

विशेषज्ञों के अनुसार कुछ आसान जीवनशैली में बदलावों करके  हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
  • संतुलित आहार और कम तेल वाला आहार लें
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम या वॉक करें
  • धूम्रपान और शराब का सेवन न करें 
  • तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें
  • वजन और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें
  • नियमित हेल्थ चेकअप कराते रहें
हार्ट डिजीज आज के समय में सबसे गंभीर और तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। लेकिन सही समय पर पहचान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इससे काफी हद तक बचा जा सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि “जागरूकता ही हार्ट हेल्थ की सबसे बड़ी दवा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें