Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धमतरी रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक न…
ओडिशा जाने निकला युवक बीच रास्ते हुआ लापता
ओडिशा जाने निकला युवक बीच रास्ते हुआ लापता
धमतरी

रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब

धमतरी से ओडिशा के लिए रवाना हुआ एक युवक बस में बैठने के बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। कई दिनों तक संपर्क नहीं होने और कार्यस्थल तक नहीं पहुंचने पर पत्नी ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, बस कर्मचारियों और यात्रियों से पूछताछ कर युवक की तलाश में जुटी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Jul 2026, 12:25 PM · अपडेट: 17 Sep 2026, 11:21 PM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति अपने कार्यस्थल के लिए बस में सवार तो हुआ, लेकिन तय गंतव्य तक कभी पहुंच ही नहीं सका। कई दिनों तक उसका कोई पता नहीं चलने पर परिवार की चिंता बढ़ गई और आखिरकार पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी। अब यह मामला रहस्यमय बन गया है और पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है। 
जानकारी के अनुसार, यह मामला धमतरी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। नरहरपुर निवासी रविंद्र दुर्गा को उनकी पत्नी संतोषी दुर्गा ने धमतरी बस स्टैंड तक छोड़ने आई थीं। रविंद्र को ओडिशा स्थित अपने कार्यस्थल के लिए बस में बैठाने के बाद संतोषी वापस अपने घर नरहरपुर लौट गईं। उस समय किसी को अंदाजा भी नहीं था कि इसके बाद रविंद्र का कोई सुराग नहीं मिलेगा। 

थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

बताया जा रहा है कि रविंद्र से दो-तीन दिनों तक कोई बातचीत नहीं हो सकी। पहले परिवार ने सामान्य कारण मानकर इंतजार किया, लेकिन जब लगातार संपर्क नहीं हुआ तो संतोषी ने उनके कार्यस्थल पर फोन कर जानकारी ली। वहां से पता चला कि रविंद्र ओडिशा पहुंचे ही नहीं हैं। यह जानकारी मिलते ही परिवार की चिंता और बढ़ गई तथा किसी अनहोनी की आशंका गहरा गई। पति के कार्यस्थल तक नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद संतोषी तुरंत धमतरी पहुंचीं और सिटी कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रविंद्र के बस में चढ़ने के बाद की गतिविधियों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। 

सीसीटीवी और अन्य सुरागों की तलाश 

पुलिस अब बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संबंधित बस के कर्मचारियों, यात्रियों और रविंद्र के परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर रविंद्र बस से बीच रास्ते में उतरे थे या उनके साथ कोई अन्य घटना हुई। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है और जांच लगातार जारी है। रविंद्र दुर्गा की पत्नी संतोषी दुर्गा नरहरपुर क्षेत्र की जानी-मानी पोस्टमार्टम सहायक हैं। वे अब तक 700 से अधिक पोस्टमार्टम कर चुकी हैं। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री की ओर से विशेष आमंत्रण भी मिला था। अब उनके अपने परिवार पर आई इस परेशानी ने पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें