Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुज…
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई
दुर्ग

चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे

दुर्ग के पुलगांव में श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी अकांशु मिश्रा के घर चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। परिवार के बाहर से लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर से भाग रहे आरोपी को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Jul 2026, 12:36 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 02:41 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग के पुलगांव क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी के घर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। परिवार के साथ बाहर भोजन करने गए पुजारी जब देर रात घर लौटे तो मकान का मुख्य गेट टूटा हुआ मिला। घर के भीतर घुसते ही एक युवक छत की ओर भागता दिखाई दिया। परिवार ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, बजरंग चौक पुलगांव निवासी 30 वर्षीय अकांशु मिश्रा महेश कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 10 बजे वे अपने परिवार के साथ मोहन नगर थाना के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में भोजन करने गए थे। रात लगभग 11:30 बजे जब सभी वापस घर पहुंचे तो देखा कि मकान की लाइटें जल रही थीं और मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था।

घर में घुसते ही आरोपी भागने लगा

अकांशु मिश्रा ने बताया कि जैसे ही परिवार घर के अंदर पहुंचा, एक युवक तेजी से छत की ओर भागता नजर आया। यह देखकर परिवार ने तुरंत शोर मचाया। आरोपी छत से दीवार फांदकर गांव की ओर भागने लगा, जबकि परिवार लगातार "चोर-चोर" चिल्लाता रहा। आसपास के लोगों ने आवाज सुनते ही उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद युवक ने पूछताछ में अपना नाम सन्नी देशमुख (33) निवासी मिलपारा, सीताराम राइस मिल के पास, दुर्ग बताया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल पुलगांव पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ में जुट गई।

पहले भी कर चुका था चोरी की कोशिश

शिकायतकर्ता अकांशु मिश्रा का कहना है कि यही युवक पहले भी उनके घर में चोरी करने की कोशिश कर चुका था। उस समय मोहल्ले के लोगों के समझाने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। लेकिन दोबारा घटना होने के बाद उन्होंने इस बार औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अकांशु मिश्रा ने पुलिस को बताया कि घटना के समय उनकी मां भगवती मिश्रा, भाई प्रियांशु मिश्रा और पत्नी स्वाकति मिश्रा भी उनके साथ थीं। सभी ने आरोपी को घर के अंदर से भागते हुए देखा, जिससे मामले की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाई गई।

पुलिस कर रही आरोपी के रिकॉर्ड की जांच

पुलगांव के पार्षद अश्वनी निषाद और प्रियांशु मिश्रा आरोपी को पकड़कर थाने पहुंचे। पुलगांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी अकेले वारदात को अंजाम देने आया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड और पूर्व मामलों की भी जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें