Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.…
रायगढ़ पुलिस कार्रवाई
रायगढ़ पुलिस कार्रवाई
रायगढ़

खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एमएसपी प्लांट से ₹14.22 लाख के एमएस चैनल और एमएस बीम की हेराफेरी का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने फर्जी ड्राइवर और नकली दस्तावेजों के जरिए करीब 30 टन लोहा प्लांट से निकालकर धनबाद में बेच दिया। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Jul 2026, 02:50 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 03:25 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एमएसपी प्लांट से करीब ₹14.22 लाख मूल्य के एमएस चैनल और एमएस बीम की सुनियोजित हेराफेरी का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने फर्जी ड्राइवर, नकली ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे ट्रांसपोर्टर के वाहन नंबर का इस्तेमाल कर प्लांट से माल निकलवाया और तय गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय उसे बेच दिया। 
मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। यह पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ईश्वरी सिंह ने 25 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को खुद को ट्रांसपोर्टर राजेंद्र राम यादव का ड्राइवर बताने वाला एक व्यक्ति विनोद साहू के नाम से एमएसपी प्लांट, जामगांव पहुंचा। 

जांच में सामने आई सुनियोजित साजिश

उसने वाहन क्रमांक CG-15-AC-2383 का उपयोग करते हुए जमशेदपुर भेजे जाने वाले लगभग ₹14.22 लाख के एमएस चैनल और एमएस बीम लोड करा लिए। हालांकि, निर्धारित समय बीतने के बाद भी माल अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा, जिससे पूरे मामले पर संदेह गहरा गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्लांट के रिकॉर्ड, लोडिंग दस्तावेज और ट्रांसपोर्टर से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की। जांच में पता चला कि जिस व्यक्ति ने खुद को ड्राइवर बताया था, वह न तो वास्तविक चालक था और न ही उसके पास मौजूद दस्तावेज असली थे। वहीं, वाहन मालिक राजेंद्र राम यादव ने भी स्पष्ट किया कि विनोद साहू नाम का कोई चालक उनके यहां काम नहीं करता। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया। 

धनबाद में बेच दिया गया 30 टन लोहा 

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी भगतपुरी गोस्वामी से पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हुआ। उसने बताया कि फर्जी नाम का इस्तेमाल करने वाले पुष पुरी गोस्वामी (जो खुद को विनोद साहू बताता था), वाहन मालिक विकास मल्लिक, तसौवर अंसारी उर्फ शाहरूख, अभय रवानी और प्रेम रवानी ने मिलकर इस पूरी योजना को अंजाम दिया। आरोपियों ने दूसरे ट्रांसपोर्टर के वाहन नंबर का इस्तेमाल कर करीब 30 टन एमएस चैनल और एमएस बीम प्लांट से निकलवाए और उन्हें जमशेदपुर भेजने के बजाय धनबाद में बेच दिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ट्रक और माल का सौदा करीब ₹7 लाख में किया गया था।

चार आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भगतपुरी गोस्वामी (पत्थलगांव), तसौवर अंसारी उर्फ शाहरूख (झारखंड), अभय कुमार रवानी और प्रेम कुमार रवानी (धनबाद) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले के दो अन्य आरोपी राजीव मल्लिक और फर्जी ड्राइवर पुष पुरी गोस्वामी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मामले में साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी हैं। रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत संगठित और योजनाबद्ध अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध चाहे किसी भी राज्य या गिरोह से जुड़ा हो, कानून से बचना संभव नहीं है। ऐसे मामलों में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें