"(BNS)" के लिए 242 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
शराब और घरेलू विवाद बनी हत्या की वजह, पत्नी ने साड़ी से गला घोंटकर पति को उतार मौत के घाट
ग्राम टोकरो में तालाब किनारे मिले युवक परमेश्वर सिदार के शव मामले का पुलिस ने दो दिनों में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी तिजिया सिदार ने ही की थी। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद और पति की शराब की आदत से परेशान होकर आरोपी महिला ने साड़ी से गला घोंटकर हत्या की।
महासमुंद
किसान के खेत से 96 हजार का सोलर पंप सेट पार, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रक्शा में किसान के खेत से करीब 96 हजार रुपये कीमत का सोलर पंप सिस्टम चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
टोनही प्रताड़ना मामला : महासमुंद कोर्ट का फैसला, 21 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
महासमुंद के बागबाहरा स्थित चर्चित टोनही प्रताड़ना मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने 21 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत के इस फैसले के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।
राजनांदगांव
खौफनाक अंत : कश्मीरी पारा में खूनी खेल, चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट
डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते हुई हिंसक वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कश्मीरी पारा में आरोपी अभय निषाद ने डंडे और चाकू से हमला किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
दुर्ग संभाग
भिलाई में पुराने विवाद का खूनी अंजाम, युवक की मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार
भिलाई के स्मृतिनगर क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर हुए हमले में घायल युवक कुमार सोनवानी की चार दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी श्रेयांश राजमन को जबलपुर से गिरफ्तार कर हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
खुलासा : साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार, 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार
पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराधियों ने ठगी की रकम को ट्रांसफर करने और छिपाने के लिए किया था। आरोपियों ने अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाएं दूसरे लोगों को उपलब्ध कराई थीं। पुलिस ने बैंकिंग दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांजगीर-चांपा
ऑनलाइन गेम की लत में अंधे आरक्षक ने साथी जवान के खाते से उड़ाए ₹4.88 लाख, साइबर पुलिस ने भेजा जेल
जांजगीर की 11वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक ने साथी जवान का मोबाइल चोरी कर उसके बैंक खाते से 4.88 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने रकम ऑनलाइन गेमिंग में खर्च कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
रायगढ़
कार्रवाई : शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले में ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत खरसिया पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गैरेज संचालक और उसके साथियों से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर लोहे के कड़े से हमला करने का आरोप है।
राष्ट्रीय
स्टंटबाजी : रील बनाने के लिए बाइक स्टंट पड़ा महंगा, BNS और MV एक्ट में केस दर्ज
वायरल होने के लिए बाइक पर स्टंट और अशोभनीय रील बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी भीमेश देवांगन पर BNS और मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों को खतरनाक स्टंट और कानून उल्लंघन से बचने की चेतावनी दी है।
बिलासपुर
कार्रवाई : सिरगिट्टी में शराब के पैसे को लेकर विवाद, चाकू-तलवार के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार बरामद की गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
जांजगीर-चांपा
बड़ा एक्शन : जांजगीर-चांपा के ठग पर शिकंजा, पीयूष जायसवाल के खिलाफ LOC जारी
जांजगीर-चांपा में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ गृह मंत्रालय ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। आरोपी लंबे समय से फरार है और कई मामलों में न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए देशभर में निगरानी बढ़ा दी है और आम लोगों से उसकी सूचना देने की अपील की है।
महासमुंद
अंधविश्वास का कहर : टोनही बताकर परिवार को किया प्रताड़ित, कोर्ट के आदेश पर 23 आरोपियों पर केस
महासमुंद के बागबाहरा में एक परिवार को टोनही-टोनहा बताकर सामाजिक बहिष्कार और प्रताड़ित करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।