Wednesday, 29 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ी उपलब्धि : चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बदली जिंदगी, बस्तर में पहली बार बदला गया हार्ट वॉल्व स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद बड़ी उपलब्धि : चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बदली जिंदगी, बस्तर में पहली बार बदला गया हार्ट वॉल्व स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद
W 𝕏 f
होम रायगढ़ कार्रवाई : शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक प…
फैज खान गिरफ्तार, खरसिया पुलिस कार्रवाई
फैज खान गिरफ्तार, खरसिया पुलिस कार्रवाई
रायगढ़

कार्रवाई : शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार 

रायगढ़ जिले में ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत खरसिया पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गैरेज संचालक और उसके साथियों से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर लोहे के कड़े से हमला करने का आरोप है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jul 2026, 04:34 PM
रायगढ़
रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत खरसिया पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद (25) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शराब पीने के लिए पैसे मांगने, विरोध करने पर गैरेज संचालक और उसके साथियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में इस्तेमाल किए गए लोहे के कड़े को भी बरामद कर जब्त किया है। वहीं इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है। 

कार रोककर शराब पीने के लिए मांगे थे पैसे

पुलिस के अनुसार, ग्राम छोटे मुड़पार निवासी विनोद रायल (32) ने खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 24 जनवरी 2026 की रात वह अपने दोस्त रोहन जांगड़े को कार से मौहापाली छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार फैज खान, अमनप्रीत, करतार और फरीद ने उसकी कार को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने विनोद से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब विनोद ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी आक्रोशित हो गए।

विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट

पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने विनोद रायल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट के दौरान आरोपी फैज खान ने अपने पास रखे लोहे के कड़े से विनोद के सिर पर वार कर दिया। इस हमले से उसके सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। चोट लगने के कारण काफी खून भी बहा। 

हमले में दो अन्य लोग भी हुए घायल

घटना के दौरान विनोद रायल के साथ मौजूद रोहन जांगड़े और कुंज किशोर पटेल भी आरोपियों के हमले का शिकार हुए। दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद पुलिस ने उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए खरसिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित गैर-जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।  

दो आरोपी अब भी फरार, तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फैज खान को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में शामिल आरोपी करतार और फरीद अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार अपराधियों और गंभीर मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें