"स्वास्थ्य_सेवा" के लिए 257 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Rewa Hospital Case: यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन
Rewa Hospital Case: संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। यूथ कांग्रेस ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के आवास का घेराव किया, जिसके दौरान पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। मामले में चार स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की गई है, लेकिन कांग्रेस और पीड़ित परिवार सीबीआई जांच और बड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
राष्ट्रीय
MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज
MBBS Intern Doctors Protest: मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज हो गया है। भोपाल समेत कई जिलों में OPD सेवाएं प्रभावित हुईं, जबकि जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन भी समर्थन में उतर आया है।
राज्य सरकार
Kanker District Hospital : खाद्य सुरक्षा में कांकेर की बड़ी उपलब्धि, अस्पताल कैंटीन को 5-स्टार
Kanker District Hospital की कैंटीन को FSSAI ने ‘ईट राइट कैंपस’ के तहत 5-स्टार ‘एक्सेम्प्लरी’ प्रमाणन दिया है। यह प्रमाण-पत्र 2 सितंबर 2026 से 1 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेगा। इससे अस्पताल में मरीजों, परिजनों और कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की प्रशासन की पहल को मजबूती मिली है।
राज्य सरकार
Anganwadi Development : नए भवन से बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बच्चों को मिली बेहतर सुविधा
Anganwadi Development: सरगुजा के अम्बिकापुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सपना के झोझया पारा धनगवां में 11.69 लाख रुपये की लागत से नया आंगनबाड़ी भवन बनाया जा रहा है। वीबी-जी राम जी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से तैयार हो रहे इस भवन में बच्चों और माताओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
राजनांदगांव
Rajnandgaon District Hospital: छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी अस्पताल को मिला FSSAI का 5-स्टार ईट राइट कैंपस सम्मान
Rajnandgaon District Hospital: FSSAI ने 5-स्टार ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाण-पत्र दिया है। छत्तीसगढ़ में किसी अस्पताल को पहली बार यह मान्यता मिली है। यह प्रमाण-पत्र अस्पताल में मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था के लिए दिया गया है और 2 सितंबर 2026 से 1 सितंबर 2028 तक मान्य रहेगा।
रायपुर
CG Health Department: 14 वरिष्ठ डॉक्टरों के तबादले, शासकीय मेडिकल कॉलेजों की कमान बदली
CG Health Department: प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 14 वरिष्ठ प्राध्यापकों और डॉक्टरों के तबादले किए गए हैं। कई डॉक्टरों को प्रभारी डीन और अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Mitanin: रामगढ़ पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, मितानिन बहनों से की आत्मीय चर्चा
Chhattisgarh Mitanin: अंबिकापुर विधानसभा के उदयपुर विकासखंड स्थित रामगढ़ में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मितानिन बहनों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका की सराहना की और उनकी समस्याएं व आवश्यकताएं सुनीं।
राज्य सरकार
Jashpur road construction: खरकट्टा-कोडेकेला सड़क का होगा निर्माण, 6.20 किमी मार्ग पर खर्च होंगे ₹6.30 करोड़
Jashpur road construction: खरकट्टा से कोडेकेला तक 6.20 किलोमीटर सड़क के निर्माण को ₹6 करोड़ 30 लाख 81 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। पुल-पुलिया सहित बनने वाले इस मार्ग से ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क बनने से किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को बाजार, शिक्षण संस्थानों व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सहूलियत होगी।
राज्य सरकार
Jashpur District Hospital: दो गंभीर मरीजों को मिली नई जिंदगी, जिला अस्पताल में बढ़ी विशेषज्ञ सेवाएं
Jashpur District Hospital: जिला चिकित्सालय जशपुर में सेप्टिक शॉक से पीड़ित 10 वर्षीय बच्ची और एक्टोपिक प्रेग्नेंसी से जूझ रही महिला का सफल उपचार किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग टीम की तत्परता से दोनों मरीजों को समय पर जरूरी चिकित्सा सुविधा मिली।
तकनीक
Indian Standard Time: मार्च 2027 से देशभर में IST होगा अनिवार्य, कानूनी और डिजिटल कामों में लागू होंगे नए नियम
Indian Standard Time: भारत में मार्च 2027 से Indian Standard Time (IST) को आधिकारिक रूप से अनिवार्य किया जाएगा। सरकार के नए Legal Metrology (Indian Standard Time) Rules, 2026 के तहत कानूनी, प्रशासनिक, कमर्शियल, वित्तीय और डिजिटल कामों में IST को मानक टाइम रेफरेंस बनाना होगा। नियमों का उद्देश्य देशभर में एक समान समय व्यवस्था, बेहतर टाइम सिंक्रोनाइजेशन और साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
सरगुजा संभाग
Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
Surguja News: लखनपुर विकासखंड अंतर्गत काशीडांड-चिताघुटरी मार्ग पर पुल नहीं होने से ग्रामीण उफनती नदी पार करने को मजबूर हैं। वायरल वीडियो में परिजन बच्चों को गोद में उठाकर तेज बहाव के बीच नदी पार कराते दिखाई दे रहे हैं।
राष्ट्रीय
FMGE Protest: डॉक्टरों के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बोले- यह भविष्य और गरिमा की लड़ाई
FMGE Protest: FMGE में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को अरविंद केजरीवाल का समर्थन मिला है। उन्होंने इसे डॉक्टरों के भविष्य और गरिमा की लड़ाई बताते हुए सरकार और NBEMS से जवाबदेही की मांग की है।