"हादसा" के लिए 748 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
दर्दनाक हादसा : आवारा कुत्ते से बचते हुए सूखे कुएं में गिरे 13 हिरण, सभी की मौत
शाजापुर जिले से वन्यजीव संरक्षण को लेकर बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। कालापीपल क्षेत्र के खरदौनकलां गांव में एक सूखे कुएं से 13 हिरणों और एक आवारा कुत्ते के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हिरण अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे और इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया।
राष्ट्रीय
रफ्तार का कहर : जयपुर में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रॉले ने 4 बच्चों को कुचला
जयपुर के अजमेर रोड पर स्थित 200 फीट बायपास पर सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रॉले ने सड़क किनारे अपना सामान बेच रहे एक पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।
राष्ट्रीय
सड़क हादसा : पूर्व विधायक लालजी पटेल के परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में NH-30 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी पटेल के परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जन्मदिन समारोह से लौट रही XUV ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
जशपुर
हादसा : मकान की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के बाद बिजली से जुड़े हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के मौसम में गीले वातावरण और खुले बिजली तारों के कारण जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करंट लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
बिलासपुर संभाग
हादसा : चाय बनाते समय करंट लगने से 40 वर्षीय महिला की मौत
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित हरदी कला गांव में सोमवार सुबह चाय बनाते समय 40 वर्षीय आशा देवी रजक किचन के टीन शेड में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में वायरिंग में खराबी या करंट लीकेज की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
हादसा : एनीकट पर मछली पकड़ते समय युवक तेज बहाव में बहा, रेस्क्यू अभियान जारी
महासमुंद के तुमगांव थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुरा एनीकट में मछली पकड़ने के दौरान 21 वर्षीय रामेश्वर निषाद तेज पानी के बहाव में बह गया। सूचना पर पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तेज धारा के कारण तत्काल रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। युवक की तलाश जारी है।
धमतरी
हादसा : मकान बनाते समय चैली से गिरा राजमिस्त्री, मौके पर हुई मौत
धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान बांस की अस्थायी चैली से गिरने पर राजमिस्त्री राजेंद्र ध्रुव की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
गरियाबंद
हादसा : एक पल में उजड़ गई परिवार की दुनिया घुरवा गड्ढे में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा में रविवार को एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया। घर के बाहर खेल रहे मासूम भाई-बहन की बारिश के पानी से भरे घुरवा गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण कचरा फेंकने के लिए बनाए गए इस गहरे गड्ढे में करीब 10 से 12 फीट तक पानी भर गया था।
सूरजपुर
हादसा : बोल्डर की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत
सूरजपुर के लांची गांव में गिट्टी के लिए बोल्डर निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक भारी चट्टान गिरने से दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
हादसा : रोजगार की तलाश में आया था बसना, ट्रक ने ली 55 वर्षीय व्यक्ति की जान
बसना नगर के गौरव पथ स्थित बस स्टैंड के सामने बुधवार रात ट्रक की चपेट में आने से ओडिशा निवासी 55 वर्षीय गणेश पुटेल की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रोजगार की तलाश में बसना आया था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विदेश
सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में क्वेटा से पेशावर जा रही एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती आशंका ब्रेक फेल होने की है, हालांकि प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जशपुर
सड़क हादसा : झारखंड से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।