"हादसा" के लिए 748 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
हादसा : छत्तीसगढ़ के मजदूर की बेंगलुरू खदान में मौत, 7 अन्य ने भी गंवाई जान
कर्नाटक के बेंगलुरु के पास एक पत्थर खदान में हुए भीषण हादसे में छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी मजदूर धर्मेश सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। काम के दौरान अचानक पत्थर धंसकने से वह उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई।
बलरामपुर-रामानुजगंज
हादसा : आकाशीय बिजली गिरने से मां और नाबालिक बेटी की मौत
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पतरापारा में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही मां और उसकी 14 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। दोनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थीं, तभी बिजली गिर गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जगदलपुर (बस्तर)
हादसा : बस्तर-सुकमा को जोड़ने वाले NH-63 पर पलटा ट्रक घंटों लगा लंबा जाम
बस्तर और सुकमा जिले को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-63 (NH-63) पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टहकापाल के पास निर्माणाधीन पुल के लिए बनाए गए अस्थायी डायवर्सन पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन
बेंगलुरु के मादापट्टना स्थित पत्थर की खदान में 40 फीट ऊंची चट्टान ढहने से बिहार के 7 दिहाड़ी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान जारी है और प्रशासन खदान में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच कर रहा है।
बलौदाबाज़ार
सड़क हादसा : तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। ग्राम घोटिया के पास एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, रायपुर ले जाते समय तोड़ा दम
महासमुंद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम पौसरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 52 वर्षीय अश्विनी कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। रायपुर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
वॉटरफॉल हादसा : युवक गहरी खाई में गिरा सेल्फी बनी जानलेवा!
इटमा वॉटरफॉल में प्रयागराज से आए 21 वर्षीय युवक के सेल्फी लेते समय फिसलकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। वह तेज बहाव में बह गया और अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
राष्ट्रीय
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा : बस ट्रेलर से भीषण टक्कर में 4 की मौत, 25 घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के राया थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक डबल डेकर वोल्वो बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रायगढ़
हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हादसा: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ (पुसौर थाना क्षेत्र) में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल चल रहे 40 वर्षीय ग्रामीण (शंकर ध्वज निषाद) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रायगढ़
सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पैदल जा रहे 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर चक्काजाम किया और पीड़ित परिवार को मुआवजा व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
बिलासपुर
जेल परिसर में हादसा : बाथरूम में फिसला कदम चली गई जान आजीवन कारावासी की मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल में नहाते समय पैर फिसलने से 62 वर्षीय बंदी जनकराम साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जांजगीर-चांपा
टला हादसा : छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे
जांजगीर-चांपा जिले के हाथिटिकरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। केंद्र के एक कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के समय वहां मौजूद कार्यकर्ता और सहायिका तेज आवाज सुनकर घबरा गईं।