Sunday, 08 Nov 2026 भारत
"हादसा" के लिए 748 परिणाम मिले
पटना में हादसा : तेल गोदाम में लगी आग, बाइस दमकल गाड़ियां पूरी रात जूझती रहीं, हुआ लाखों का नुकसान
राष्ट्रीय
पटना में हादसा : तेल गोदाम में लगी आग, बाइस दमकल गाड़ियां पूरी रात जूझती रहीं, हुआ लाखों का नुकसान
बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां के दीदारगंज थाना इलाके के करमलीचक स्थित महुली रोड पर रविवार देर रात एक बड़े खाद्य तेल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। यह पूरा इलाका गोदामों और कमर्शियल हब का होने के कारण रात के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी व्यक्ति की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विशेष संवाददाता 29 Jun 2026
बेमेतरा में दर्दनाक हादसा : बारिश में गिरी कच्ची दीवार, दो सगी बहनों की मौत, महिला गंभीर
बेमेतरा
बेमेतरा में दर्दनाक हादसा : बारिश में गिरी कच्ची दीवार, दो सगी बहनों की मौत, महिला गंभीर
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राऊरपुर में लगातार बारिश के बीच कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से 12 वर्षीय वंशिका और 10 वर्षीय राधिका की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें खाना खाने के बाद घर के बाहर हाथ धोने गई थीं, तभी बारिश से कमजोर हुई दीवार उनके ऊपर गिर गई।
कीर्तिमान डेस्क 28 Jun 2026
सड़क हादसा : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में एक गिरफ्तार
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
सड़क हादसा : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में एक गिरफ्तार
दंतेवाड़ा जिले के बंजारी घाट में सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। ट्रक चालक ताम्रध्वज साहू ने कथित मारपीट, धमकी और मानसिक दबाव के बाद आत्महत्या कर ली।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 28 Jun 2026
टला  हादसा : चोखरधानी रेस्टोरेंट के बाहर गिरी पार्किंग शेड, मची अफरा-तफरी
रायपुर
टला  हादसा : चोखरधानी रेस्टोरेंट के बाहर गिरी पार्किंग शेड, मची अफरा-तफरी
रायपुर के तेलीबांधा स्थित चोखरधानी रेस्टोरेंट के बाहर रविवार शाम तेज आंधी और तूफान के दौरान पार्किंग शेड अचानक गिर गई। हादसे के समय आसपास महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। शेड की चपेट में आने से कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
कीर्तिमान डेस्क 28 Jun 2026
सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत
धमतरी
सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत
धमतरी जिले के गड़ियापारा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि खाली ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में चालक सुमन मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
कीर्तिमान डेस्क 27 Jun 2026
गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग
राष्ट्रीय
गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग
गुजरात के खेड़ा जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण धमाका हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी गूंज से आसपास के गांवों में कंपन महसूस किया गया। हादसे के कारण फैक्ट्री वाली पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढहकर मलबे में तब्दील हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विशेष संवाददाता 27 Jun 2026
सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल
राष्ट्रीय
सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल
सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर एक पिकअप (तूफान) और तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
कीर्तिमान डेस्क 27 Jun 2026
मुहर्रम जुलूस में हादसा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 20 फीट ऊंचा ताजिया, 3 की मौत
राष्ट्रीय
मुहर्रम जुलूस में हादसा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 20 फीट ऊंचा ताजिया, 3 की मौत
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के हतनारा गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान 20 फीट ऊंचा ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 26 Jun 2026
हादसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, ट्रक से भिड़ी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर
देश
हादसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, ट्रक से भिड़ी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में महाराष्ट्र के चार कारोबारियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 25 Jun 2026
हादसा : अवैध रेत परिवहन बना जानलेवा, ट्रैक्टर हादसे में एक की मौत
कोरबा
हादसा : अवैध रेत परिवहन बना जानलेवा, ट्रैक्टर हादसे में एक की मौत
उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वारानी में सोन नदी से रेत भरकर लौट रहा ट्रैक्टर ग्राम जर्वे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबने से 29 वर्षीय शिवकुमार पटेल की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक अमित कुमार सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन जारी रहने का आरोप लगाया है।
कीर्तिमान डेस्क 25 Jun 2026
तारातला गोदाम हादसा : मौतों का आंकड़ा बढ़कर 13 हुआ, मलबे में दबे लोगों को बचाने की जंग जारी
राष्ट्रीय
तारातला गोदाम हादसा : मौतों का आंकड़ा बढ़कर 13 हुआ, मलबे में दबे लोगों को बचाने की जंग जारी
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तारातला गोदाम हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। राहत दलों ने मलबे से 4 और शव बरामद किए हैं। पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद मलबे में अभी भी कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। सेना, एनडीआरएफ और पुलिस का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
विशेष संवाददाता 25 Jun 2026
टला बड़ा विमान हादसा : टैक्सीवे पर आमने-सामने आए एअर इंडिया और इंडिगो के प्लेन, समय रहते रुकीं उड़ानें
राष्ट्रीय
टला बड़ा विमान हादसा : टैक्सीवे पर आमने-सामने आए एअर इंडिया और इंडिगो के प्लेन, समय रहते रुकीं उड़ानें
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक बड़ा विमान हादसा टल गया। रनवे के पास बने रास्ते पर एअर इंडिया और इंडिगो की दो फ्लाइट्स अचानक आमने-सामने आ गईं। पायलटों की सूझबूझ से दोनों जहाजों को करीब 200 मीटर की सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया। एअर इंडिया का विमान पार्किंग की तरफ जाते समय अनजाने में गलत रास्ते पर मुड़ गया था।
विशेष संवाददाता 25 Jun 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें