Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › पटना में हादसा : तेल गोदाम में लगी आग, बाइस दमकल …
— विज्ञापन —
पटना में बड़ा हादसा
पटना में बड़ा हादसा
राष्ट्रीय

पटना में हादसा : तेल गोदाम में लगी आग, बाइस दमकल गाड़ियां पूरी रात जूझती रहीं, हुआ लाखों का नुकसान

बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां के दीदारगंज थाना इलाके के करमलीचक स्थित महुली रोड पर रविवार देर रात एक बड़े खाद्य तेल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। यह पूरा इलाका गोदामों और कमर्शियल हब का होने के कारण रात के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी व्यक्ति की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

व
प्रकाशित: 29 Jun 2026, 09:22 AM · अपडेट: 24 Sep 2026, 06:18 AM
पटना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां के दीदारगंज थाना इलाके के करमलीचक स्थित महुली रोड पर रविवार देर रात एक बड़े खाद्य तेल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इस गोदाम में डालडा, रिफाइंड और सरसों के तेल का भारी स्टॉक रखा हुआ था। तेल होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि उसने कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पचास लाख रुपये से ज्यादा का माल जलकर खाक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की भयावहता को देखते हुए पटना सिटी समेत राजधानी के सभी फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियों को तुरंत बुलाया गया। आग बुझाने के लिए कुल बाइस दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पूरी रात आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तेल की वजह से सुबह तक आग पूरी तरह से शांत नहीं हो सकी थी।

केमिकल झाग का करना पड़ा इस्तेमाल

मौके पर मौजूद फायर स्टेशन ऑफिसर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि तेल में लगी आग को पानी से बुझाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए इस आग को दबाने के लिए एक विशेष प्रकार के केमिकल झाग यानी फॉर्म कंपाउंड का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि गोदाम में यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। हालांकि उन्होंने साफ किया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हादसे के सही कारणों की जांच की जाएगी। राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए गोदाम के ठीक बगल में स्थित ब्रेड बनाने वाली फैक्ट्री को आग की चपेट में आने से पूरी तरह बचा लिया।

सड़क पर फैला तेल, रास्ते में हुई फिसलन

यह पूरा इलाका गोदामों और कमर्शियल हब का होने के कारण रात के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी व्यक्ति की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन गोदाम से तेल और डालडा जलकर चारों तरफ बहने की वजह से आसपास के रास्तों पर भारी फिसलन हो गई है। दमकल विभाग की एक बड़ी टीम आठ घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लगातार काम पर जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आग बुझाने का काम अब अपने आखिरी दौर में है और जल्द ही स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया जाएगा।
— विज्ञापन —
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें