Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Manendragarh police: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Maa Bamleshwari Temple: हुड़दंग करने वाले 3 पर कार्रवाई, नवरात्रि में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Manendragarh police: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Maa Bamleshwari Temple: हुड़दंग करने वाले 3 पर कार्रवाई, नवरात्रि में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, …
ट्रक-पिकअप टक्कर, 3 मृत 12 घायल
ट्रक-पिकअप टक्कर, 3 मृत 12 घायल
राष्ट्रीय

सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर एक पिकअप (तूफान) और तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Jun 2026, 10:09 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 12:02 AM
उत्तर प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब करीब 29 मजदूरों को लेकर जा रहा एक तूफान (पिकअप) वाहन पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर हाईवे पार कर दूसरी ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देने के साथ-साथ घायलों को वाहन से बाहर निकालने में भी सहायता की।

तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत

दुर्घटना में तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 12 से अधिक घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच और राहत कार्य

सूचना मिलते ही कुरई थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर वाहनों की ट्रैफिक को फिर से सामान्य और व्यवस्थित कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।

हादसे की वजह की जांच जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूरों से भरा वाहन पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद सड़क पार कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें