"कार्रवाई" के लिए 2840 परिणाम मिले
बलरामपुर-रामानुजगंज
दर्दनाक हादसा : काम से लौट रहे मजदूरों की पिकअप पलटी, दो महिला मजदूरों की मौके पर मौत
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फुटबॉल
फीफा वर्ल्ड कप : फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, लेकिन जीत के जश्न के बीच भड़का नया विवाद
फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। जीत के बाद खिलाड़ियों द्वारा 'माल्विनास अर्जेंटीना का है' लिखा बैनर लहराने से नया विवाद खड़ा हो गया है। यह संदेश अर्जेंटीना और ब्रिटेन के बीच दशकों पुराने फॉकलैंड द्वीप विवाद से जुड़ा है, जिस पर अब फीफा की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
मुंगेली
खुलासा : आदिवासियों से धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी पट्टे और AI दस्तावेजों की जांच के निर्देश
मुंगेली जिले के खुड़िया वनांचल क्षेत्र में आदिवासी परिवारों से पट्टा दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगा है। शिकायत में फर्जी पट्टे जारी करने और AI की मदद से दस्तावेज तैयार किए जाने की आशंका जताई गई है। मामले में कलेक्टर, SP और DFO से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। वन विभाग ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
बिलासपुर
बिलासपुर नगर निगम में शोक : सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने की, मिला आत्महत्या सुसाइड नोट
बिलासपुर नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में मानसिक तनाव का जिक्र है, जबकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
रायपुर
E20 पेट्रोल से खराब हुई कार : कंज्यूमर कोर्ट का फैसला, कंपनी को नई गाड़ी देने या ₹20.50 लाख लौटाने का आदेश
रायपुर जिला उपभोक्ता फोरम ने E20 पेट्रोल से कार खराब होने के मामले में ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया है। मारुति को नई E20 सपोर्टेड कार देने या 20.50 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया गया है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
रफ्तार का कहर : नशे में कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 4-5 लोग घायल
शहर में तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने का मामला सामने आया है। ब्रेजा कार चालक ने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें 4 से 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीछा कर सिंगरभाट के पास आरोपी चालक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान चंद्रशेखर तेता के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
राजनांदगांव
दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के गांधीनगर गांव में बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो भाई समेत तीन बच्चे शामिल हैं। ग्रामीणों ने रेलवे निर्माण कार्य के बाद खुले छोड़े गए गड्ढे को हादसे की वजह बताया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
बिलासपुर
उखड़ी नई सड़क : बिफरीं महापौर पूजा विधानी, ठेकेदार और अफसरों को सरेराह लगाई जमकर फटकार
बिलासपुर के राजकिशोर नगर में पहली बारिश में ही नई सीसी रोड खराब होने पर महापौर पूजा विधानी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सड़क को मानकों के अनुरूप सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों को फील्ड में उतरने कहा।
महासमुंद
रफ्तार का कहर : घर से निकली मासूम की सड़क दुर्घटना में मौत, बसना पुलिस ने शुरू की जांच
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बोइरडीह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से चार वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
महासमुंद
पुलिस का प्रहार : बोलेरो में छिपाकर ले जा रहा था 25 लाख का गांजा, तस्कर गिरफ्तार
बसना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50.200 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा, बोलेरो और मोबाइल सहित 28 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
धमतरी
भड़की हिंसा : धमतरी में वन भूमि पर कब्जे का विरोध, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरा
धमतरी के नगरी वन परिक्षेत्र में 100 एकड़ वन भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया और घेराव कर दिया। अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। विभाग ने नियमों के तहत आगे कार्रवाई की बात कही है।
महासमुंद
साही का शिकार कर मांस बांटा, 5 आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल
महासमुंद के बागबाहरा वन क्षेत्र में साही के अवैध शिकार मामले में वन विभाग ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।