"बिहार" के लिए 316 परिणाम मिले
शिक्षा
शिक्षा विभाग का नया आदेश, सोमवार से शुक्रवार फुल डे और शनिवार हाफ डे
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे व्यवस्था फिर से लागू कर दी है। नए आदेश के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे, जबकि शनिवार को दोपहर 1 बजे तक ही कक्षाएं संचालित होंगी। कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को दोपहर भोजन के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं, शिक्षकों को स्कूल के बाद एक घंटे तक शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य पूरे करने होंगे।
रायपुर
कार्रवाई: 500 किलो पनीर जब्ती मामले पर बोले स्वास्थ्य मंत्री, दूध-पनीर से लेकर हर खाद्य पदार्थ पर मिलावट
खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दूध, दही, मक्खन और एनालॉग पनीर समेत सभी खाद्य सामग्री की जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 500 किलो पनीर जब्ती मामले पर उन्होंने खाद्य विभाग के अलर्ट मोड में होने की बात कही। वहीं मेडिकल छात्रों के स्टाइपेंड मुद्दे, कांग्रेस के 2028 चुनावी दावे और रायपुर कमिश्नरेट विस्तार को लेकर भी मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
रायपुर संभाग
भाजपा की हार पर कांग्रेस का तंज, डहरिया बोले- अब विज्ञापन नहीं काम बोलेगा
बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता अब बड़े दावों के बजाय जमीनी काम का हिसाब मांग रही है।
रायपुर
ओडिशा से नागपुर भेजी जा रही 1.20 करोड़ की गांजा खेप जब्त, भारी मशीनों के नीचे छिपाई थी 7 बोरियां, बाप-बेटे गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से नागपुर ले जाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने 6 चक्का ट्रक में हैवी मशीनरी के नीचे छिपाकर रखा गया 191.525 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में बिहार निवासी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
महासमुंद
पेंशनर्स एसोसिएशन बैठक में लंबित मांगों, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
बेमचा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष रामकुमार साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए सदस्यों का स्वागत किया गया और पेंशनरों की लंबित मांगों, महंगाई राहत भुगतान तथा 59 माह के पेंशन एरियर्स को लेकर हुई सरकारी चर्चा की जानकारी साझा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सक्रिय भागीदारी और सामाजिक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
महासमुंद
अवैध शराब पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 102 लीटर शराब और 400 किलो महुआ लहान जब्त
महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 बल्क लीटर अवैध शराब और 400 किलो महुआ लहान जब्त किया है। लहंगर गांव और सांकरा क्षेत्र के भैंसालानाला जंगल में हुई कार्रवाई में दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग ने अवैध शराब निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
अन्य
बांकीपुर में जन सुराज का बड़ा धमाका : बीजेपी का अभेद्य किला ढहा, निर्दलीय नीतीश-लालू की जमानत जब्त
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बीजेपी के मजबूत गढ़ को तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जन सुराज प्रत्याशी को 64,151 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार 44,827 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आरजेडी तीसरे नंबर पर खिसक गई।
कारोबार
15 साल की शिक्षिका ने बेटे संग खड़ा किया 75 करोड़ का ब्रांड, ठेकुआ से लिखी सफलता की नई कहानी
बिहार की पूर्व शिक्षिका वीणा देवी ने बेटे समीर के साथ मिलकर पारंपरिक ठेकुआ को हेल्दी स्नैक ब्रांड MomsMade के रूप में स्थापित किया। आज कंपनी की वैल्यूएशन 75 करोड़ रुपये है, सालाना टर्नओवर 15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और यह 50 महिलाओं को रोजगार भी दे रही है।
रायपुर
सरकार सख्त : डेयरी एनालॉग उत्पादों की बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध, राजपत्र में आदेश जारी
उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डेयरी एनालॉग और अमानक डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश एक वर्ष तक या FSSAI के अंतिम नियम जारी होने तक प्रभावी रहेगा।
धर्म
सावन में क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा ? जानिए पहला कांवड़िया कौन था और क्या है पौराणिक मान्यता
सावन में कांवड़ यात्रा निकालने की परंपरा समुद्र मंथन की कथा से जुड़ी मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम को पहला कांवड़िया माना जाता है, हालांकि इसको लेकर अलग-अलग कथाएं प्रचलित हैं।
रायपुर
सोने का लालच पड़ा भारी : रायपुर के तीन लोगों से लाखों ठगे, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
रायपुर में पुराने सोने का झांसा देकर 22.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी पहले असली सोने का टुकड़ा दिखाकर पीड़ितों का भरोसा जीतते थे और बाद में पीतल के नकली हार बेचकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड शंभू राय समेत तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी, नकली आभूषण और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
रायपुर
निःशुल्क : अस्पताल परिजनों के लिए रोटरी की पहल, 365 दिन चलेगी अन्न सेवा
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास की पहल पर ‘निःशुल्क अन्न सेवा–365 दिन’ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों के जरूरतमंद परिजनों को पूरे वर्ष प्रतिदिन स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अभियान का शुभारंभ करते हुए इसे मानव सेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण बताया। रोटरी क्लब की इस पहल में कई सामाजिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं, जिसका उद्देश्य इलाज के दौरान परिजनों को भोजन की चिंता से राहत देना है।