"बिहार" के लिए 316 परिणाम मिले
महासमुंद
श्रद्धा और समर्पण की यात्रा : महासमुंद के 81 शिवभक्त गंगाजल लेकर निकल पड़े बैद्यनाथ धाम
महासमुंद के 81 शिवभक्त कांवरियों की टोली बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर करीब 8 दिनों की पदयात्रा के बाद देवघर पहुंचेंगे और सावन के प्रथम सोमवार को बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
मलेरिया ने छीनी मां की ममता : 3 महीने पहले जुड़वा बच्चियों को जन्म देने वाली महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भानुप्रतापपुर विकासखंड के चीज़गांव में मलेरिया संक्रमित महिला राकेश्वरी कल्लो की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के समय पर नहीं पहुंचने और 108 एंबुलेंस में देरी का आरोप लगाया है। इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और मलेरिया नियंत्रण अभियान पर सवाल खड़े हो गए हैं।
राष्ट्रीय
सरकार को दी चेतावनी : इस्तीफे के बाद CJP ने वापस लिया आंदोलन, लेकिन अगर FIR रद्द नहीं हुईं, तो फिर उतरेंगे सड़कों पर
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया है। पार्टी ने बताया कि सरकार ने बिहार और असम में छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने का भरोसा दिया है, हालांकि सभी राज्यों में कार्रवाई पूरी होने तक पार्टी नजर बनाए रखेगी।
देश
धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान : मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC रूम का एक्टिविस्ट नहीं
इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम का एक्टिविस्ट नहीं। वहीं, केंद्र सरकार ने पेपर लीक पर सख्ती बढ़ाने के लिए नया संशोधन विधेयक भी पेश किया है।
विदेश
सुनसारी बवाल : एक की मौत, प्रशासन ने लागू की सख्त पाबंदियां
नेपाल के सुनसारी जिले में दो समुदायों के बीच धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने पांच बाजार क्षेत्रों में अगले आदेश तक सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दुर्ग संभाग
वारदात : 4 करोड़ के लेनदेन विवाद ने लिया खूनी मोड़, बातचीत के बहाने बुलाकर युवक पर चाकू से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग के मोहन नगर क्षेत्र में 4 करोड़ रुपये के लेनदेन और जमीन विवाद को लेकर युवक नरेंद्र सिंह पर बातचीत के बहाने बुलाकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक का रायपुर मेकाहारा अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
महासमुंद
ऑपरेशन क्लीन : महासमुंद पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर किया बड़ा प्रहार, 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस और ANTF ने तीन बड़ी कार्रवाइयों में 324.690 किलो गांजा, वाहन और मोबाइल जब्त किए हैं। चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 274 किलो गांजा तस्करी मामले में लंबे समय से फरार मुख्य सहयोगी राकेश गड़सा को हरियाणा से पकड़कर पूरे अंतरराज्यीय सिंडिकेट पर बड़ी चोट की गई।
अंबिकापुर (सरगुजा)
प्रेम विवाह से नाराजगी : गर्भवती महिला को जबरन ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार
कोरिया जिले में गर्भवती महिला के अपहरण, दुष्कर्म और गर्भपात की कोशिश के आरोप में बैकुंठपुर पुलिस ने गोंगपा के पूर्व पदाधिकारी रमेश सिंह टेकाम और उसके साथी दरोगा सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 14 दिन से फरार थे, जिन्हें सूरजपुर के चांदनी-बिहारपुर इलाके से पकड़ा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिक्षा
शिक्षक ट्रांसफर 2026 : नई नीति से बदलेंगे तबादले के नियम, 100 नंबर तय करेंगे प्राथमिकता
बिहार सरकार ने 5 लाख से अधिक शिक्षकों के तबादले के लिए नई स्थानांतरण नीति 2026 लागू की है। अब ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और 100 अंकों की एपीआई आधारित मार्किंग सिस्टम के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
राष्ट्रीय
एक पल की चूक ने छीनी जिंदगी : खेत में काम कर रहे युवक की दर्दनाक मौत, पलटा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम डोड़ीपानी में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे 28 वर्षीय राम बिहारी राठौर की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
चुनाव
बांकीपुर उपचुनाव : पटना में बड़ा उलटफेर, BJP में शामिल हुए कई नेता
बिहार की राजधानी पटना की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले एक बहुत बड़ा राजनैतिक फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने पटना में एक विशाल मिलन समारोह आयोजित करके विपक्ष को एक बड़ा रणनीतिक संदेश दिया है।
राष्ट्रीय
मानसून 2026 : कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा, बदला मौसम
भारत में इस समय मानसून का एक बेहद हैरान करने वाला और अनोखा रूप देखने को मिल रहा है। देश के कुछ राज्यों में जहां मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, वहीं कुछ राज्यों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं