Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद श्रद्धा और समर्पण की यात्रा : महासमुंद के 81 शिवभ…
शिवभक्त बाबा धाम रवाना
शिवभक्त बाबा धाम रवाना
महासमुंद

श्रद्धा और समर्पण की यात्रा : महासमुंद के 81 शिवभक्त गंगाजल लेकर निकल पड़े बैद्यनाथ धाम

महासमुंद के 81 शिवभक्त कांवरियों की टोली बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर करीब 8 दिनों की पदयात्रा के बाद देवघर पहुंचेंगे और सावन के प्रथम सोमवार को बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jul 2026, 09:04 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 07:53 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
हर-हर महादेव के उद्घोष और भक्ति की पवित्र तरंगों के बीच आज रायपुर रेलवे स्टेशन का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। महासमुंद नगर के 81 शिवभक्त कांवरियों की टोली बाबा बैद्यनाथ धाम की मंगलमय कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुई। सभी श्रद्धालु पहले बस के माध्यम से महासमुंद से रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से ट्रेन द्वारा बाबा धाम के लिए प्रस्थान किया।
इस धार्मिक यात्रा में नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश साहू, सोनी साहू, दीपक साहू, कमलेश साहू, रवि साहू, मीनाक्षी झा, जयचन्द झा, जयप्रकाश साहू, घसिया यादव, पिंकी तिवारी, पुष्कर चंद्राकर, विनायक साहू, हीरालाल साहू, गणेश चंद्राकर, जीवन देवांगन सहित कुल 81 शिवभक्त शामिल हैं। सभी श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए।

सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर करेंगे पदयात्रा 

कांवरियों की यह टोली बिहार के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल ग्रहण करेगी। इसके बाद श्रद्धालु करीब 8 दिनों की कठिन पदयात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा करते हुए झारखंड के देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। श्रद्धालु सावन के प्रथम सोमवार को पवित्र गंगाजल से बाबा बैद्यनाथ का विधिविधान से अभिषेक करेंगे। इस दौरान वे समस्त महासमुंद नगरवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगे। बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

मंगलवार को लौटेगी भक्तों की टोली

बाबा बैद्यनाथ धाम में अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मंगलवार को कांवरियों की यह भक्तिमय टोली वापस महासमुंद लौटेगी। श्रद्धालु बाबा का आशीर्वाद लेकर नगरवासियों के बीच पहुंचेंगे। महासमुंद के इन शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा केवल पवित्र जल ले जाने की परंपरा नहीं है, बल्कि यह श्रद्धा, तपस्या और समर्पण का जीवंत उदाहरण है। भक्तों का मानना है कि सच्ची आस्था और भक्ति से की गई आराधना से भगवान शिव अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें