Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
पेपर लीक मुद्दा : प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन पर गरमाई राजनीति, आप ने दी प्रतिक्रिया दस्तावेज फर्जीवाड़ा : सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने का मामला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार सोनम वांगचुक स्वास्थ्य मामला : हाईकोर्ट का आदेश, मेदांता अस्पताल में होगा इलाज तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई पेपर लीक मुद्दा : प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन पर गरमाई राजनीति, आप ने दी प्रतिक्रिया दस्तावेज फर्जीवाड़ा : सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने का मामला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार सोनम वांगचुक स्वास्थ्य मामला : हाईकोर्ट का आदेश, मेदांता अस्पताल में होगा इलाज तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई
W 𝕏 f
होम शिक्षा शिक्षक ट्रांसफर 2026 : नई नीति से बदलेंगे तबादले …
शिक्षक ट्रांसफर 2026 नई नीति
शिक्षक ट्रांसफर 2026 नई नीति
शिक्षा

शिक्षक ट्रांसफर 2026 : नई नीति से बदलेंगे तबादले के नियम, 100 नंबर तय करेंगे प्राथमिकता 

बिहार सरकार ने 5 लाख से अधिक शिक्षकों के तबादले के लिए नई स्थानांतरण नीति 2026 लागू की है। अब ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और 100 अंकों की एपीआई आधारित मार्किंग सिस्टम के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jul 2026, 02:46 PM
बिहार

बिहार के 5 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने शिक्षकों के स्थानांतरण को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। अब शिक्षकों का ट्रांसफर 100 अंकों वाली API आधारित ऑनलाइन मार्किंग सिस्टम के आधार पर किया जाएगा। बिहार के 5 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने शिक्षकों के स्थानांतरण को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। अब शिक्षकों का ट्रांसफर 100 अंकों वाली API आधारित ऑनलाइन मार्किंग सिस्टम के आधार पर किया जाएगा।    

तीन चरणों में पूरी होगी तबादले की प्रक्रिया

शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को तीन हिस्सों में बांटा गया है।

समायोजन प्रक्रिया:
जिन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या ज्यादा या कम है, वहां छात्र-शिक्षक अनुपात (PTR) को संतुलित करने के लिए पहले समायोजन किया जाएगा।
पारस्परिक तबादला:
दो शिक्षक आपसी सहमति से एक-दूसरे के स्थान पर स्थानांतरण ले सकेंगे।
सामान्य तबादला:
इसके बाद विषयवार खाली पदों की सूची जारी की जाएगी। शिक्षक अपनी पसंद के अनुसार स्कूलों का चयन कर आवेदन कर सकेंगे

100 नंबर के आधार पर तय होगा ट्रांसफर

नई नीति में शिक्षकों को अलग-अलग मानकों के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इन्हीं अंकों के आधार पर स्थानांतरण में प्राथमिकता तय होगी। गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षकों को 20 अंक, निर्धारित मानकों वाले दिव्यांग शिक्षकों को 15 अंक दिए जाएंगे। वहीं महिला शिक्षकों और ऐसे पति-पत्नी शिक्षकों को, जिनकी तैनाती अलग-अलग स्थानों पर है, 10-10 अंक मिलेंगे। इसके अलावा शिक्षक की सेवा अवधि, वर्तमान पदस्थापना और अनुभव को भी अंक प्रणाली में शामिल किया गया है। 

जरूरत के आधार पर मिलेगा स्थानांतरण

शिक्षकों का ट्रांसफर केवल खाली पदों और स्कूलों की जरूरत के आधार पर किया जाएगा। मेरिट, सेवा रिकॉर्ड और अनुभव के आधार पर अंक तय होंगे। विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से तबादलों में पारदर्शिता आएगी और किसी भी तरह की सिफारिश या अनियमितता पर रोक लगेगी।

29 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया

बिहार शिक्षा विभाग के अनुसार स्थानांतरण प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। ऑनलाइन पोर्टल 29 जुलाई 2026 से शुरू होगा। शिक्षक 5 अगस्त तक ऑनलाइन ट्रांसफर आवेदन जमा कर सकेंगे। विभाग ने पूरी प्रक्रिया को 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश के बाद इस समय-सारणी को अंतिम रूप दिया गया है। सरकार को उम्मीद है कि नई व्यवस्था से तबादलों में पारदर्शिता बढ़ेगी और पुरानी पैरवी संस्कृति पर रोक लगेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें