Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती CG Tehsildar Transfer: प्रशासनिक कसावट के तहत बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार बदले गए Korba Crime News: मकान बनाने के विवाद में पति ने डम्बल से सिर कुचलकर ली पत्नी की जान IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती CG Tehsildar Transfer: प्रशासनिक कसावट के तहत बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार बदले गए Korba Crime News: मकान बनाने के विवाद में पति ने डम्बल से सिर कुचलकर ली पत्नी की जान
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से …
Scene of the accident after the car crashed into the house (Image Source: social media)
Scene of the accident after the car crashed into the house (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर

Gwalior Car Accident: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार दो मंजिला मकान में जा घुसी। 125 किमी/घंटे से अधिक गति से दौड़ रही कार पहले पेड़ से टकराई और फिर सीढ़ियां तोड़ते हुए घर में प्रवेश कर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान न्यूज
10 Sep 2026, 09:04 AM
ग्वालियर
Gwalior Car Accident: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भिंड रोड पर देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां बेहद तेज रफ्तार में दौड़ रही एक बेकाबू कार सड़क किनारे बने दो मंजिला मकान से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह तेज रफ्तार के साथ-साथ चालकों का शराब के नशे में होना बताया जा रहा है। यह घटना देर रात लगभग ढाई बजे की है। 

इतनी जबर्दस्त टक्कर की टूट गया पेड़ 

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, कार की रफ्तार करीब 125 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक थी। बेकाबू हुई कार सबसे पहले दुकानों के बाहर लगे एक भारी-भरकम पेड़ से टकराई। टक्कर का असर इतना जबर्दस्त था कि पेड़ टूट गया और कार हवा में उछलते हुए दूसरी मंजिल पर जाने वाली लोहे की सीढ़ियों को उखाड़ते हुए सीधे मकान के भीतर जा घुसी। जिस मकान में हादसा हुआ, उसके मालिक सोनू किरार ने घटना का खौफनाक मंजर बयां करते हुए बताया, "रात के ढाई बजे परिवार के सभी 10 लोग सो रहे थे। 

बड़ी अनहोनी से बचा परिवार 

अचानक इतने तेज धमाके की आवाज आई कि एक पल के लिए लगा जैसे जोरदार भूकंप आ गया हो। टक्कर की वजह से गाड़ी का सिलेंडर भी फट गया। गनीमत रही कि कार मकान के बाहरी हिस्से तक ही सिमट कर रह गई, वरना पूरा परिवार किसी बड़ी अनहोनी की चपेट में आ जाता।" हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पास के निजी रिम्स (RIMS) अस्पताल भिजवाया। 

मामले की जांच शुरू 

पुलिस जांच में सामने आया है कि कार का नंबर दिल्ली का है, लेकिन उसमें सवार चारों युवक ग्वालियर के ही दीनदयाल नगर इलाके के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें