"बिहार" के लिए 316 परिणाम मिले
शिक्षा
इस सप्ताह 23 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, यहां देखें पूरी सूची
इस सप्ताह बैंकिंग, बिजली, स्टील और न्यायिक क्षेत्र की कई बड़ी भर्तियों के आवेदन बंद होने वाले हैं। आईबीपीएस और एसबीआई क्लर्क समेत 23 हजार से अधिक पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 25 से 31 अगस्त 2026 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
राज्य सरकार
NEET UG 2026 : छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों के हितों की होगी रक्षा, डोमिसाइल शिकायतों की होगी गंभीर जांच
छत्तीसगढ़ में NEET UG 2026 की राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि डोमिसाइल या दस्तावेजों को लेकर शिकायत मिलने पर गंभीरता से जांच होगी। गलत जानकारी, नियमों के उल्लंघन या फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर प्रवेश निरस्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राज्य सरकार
रायपुर में नेत्रदान प्रक्रियाओं पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने लिया प्रशिक्षण
रायपुर में क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान संस्थान और नेत्र रोग विभाग द्वारा नेत्रदान प्रक्रियाओं पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 32 जिलों से 100 से अधिक नेत्र सहायक अधिकारियों एवं सहायक नेत्रदान अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को नेत्रदान, काउंसलिंग, कॉर्निया प्राप्ति, संरक्षण, परिवहन और दस्तावेजीकरण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
धमतरी की बेटियों के लिए सुनहरा मौका, अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप में हर साल ₹30 हजार की मदद
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के तहत पात्र छात्राओं को स्नातक शिक्षा के दौरान प्रतिवर्ष ₹30,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी। छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। पहले चरण के आवेदन 31 अगस्त 2026 तक किए जा सकते हैं।
राष्ट्रीय
BSc नर्सिंग और B Pharma के खराब रिजल्ट पर फूटा छात्रों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
कैमूर के राज नर्सिंग इंस्टीट्यूट में BSc नर्सिंग और B Pharma के खराब परीक्षा परिणामों से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन कर भभुआ-कुदरा मार्ग जाम कर दिया। छात्रों ने कॉलेज की शिक्षण व्यवस्था और यूनिवर्सिटी की कॉपी जांच पर सवाल उठाते हुए दोबारा निष्पक्ष मूल्यांकन की मांग की।
बिलासपुर
दो बैग में 21 किलो गांजा जब्त, बिलासपुर स्टेशन से दंपती गिरफ्तार
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को 21.058 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 10.50 लाख रुपए बताई गई है। दोनों आरोपी बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं।
महासमुंद
लाखों निवेशकों का पैसा सहारा रिफंड में फंसा, विनोद चंद्राकर ने साधा निशाना
महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने सहारा रिफंड में देरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों आवेदन दर्ज होने के बावजूद 2 प्रतिशत निवेशकों को भी अब तक राशि वापस नहीं मिली है। चंद्राकर ने रिफंड पोर्टल दोबारा सक्रिय कर लंबित आवेदनों का समयबद्ध निराकरण और मृतक निवेशकों के परिजनों को प्राथमिकता से भुगतान करने की मांग की।
राज्य सरकार
फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों की होगी त्वरित जांच, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सेवाएं होंगी आसान
छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे 186 लोगों के मामलों की मेडिकल बोर्ड के जरिए जांच की जाएगी। समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संयुक्त बैठक में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र व यूडीआईडी कार्ड की प्रक्रिया आसान बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैंप आयोजित करने, उभयलिंगी समुदाय के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और नशामुक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
राज्य सरकार
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड में ABHA ID शामिल, एक जनवरी से ऑनलाइन होंगे स्वास्थ्य विभाग के काम
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की मॉडल डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव कार्यशाला का शुभारंभ किया। राज्य में अब तक 2.63 करोड़ ABHA बनाए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य रिकॉर्ड, जांच रिपोर्ट और उपचार संबंधी सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है।
अन्य
राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
पटना में छात्रों के मुद्दे को लेकर RJD ने राजभवन मार्च निकाला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। मार्च का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों के अधिकार और पुलिस कार्रवाई के मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।
राज्य सरकार
इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर सरकार का बड़ा कदम, स्टाइपेंड बढ़ाने की प्रक्रिया तेज
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात के बाद प्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। सरकार ने स्टाइपेंड बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए इसी माह सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया है।
राष्ट्रीय
सांसद-विधायकों के लंबित मामलों पर बड़ा खुलासा, 14 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी सूची में शामिल
सुप्रीम कोर्ट में सांसदों-विधायकों के लंबित आपराधिक मामलों को लेकर पेश रिपोर्ट में अहम आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 14 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। इनमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के खिलाफ सबसे अधिक 89 मामलों का उल्लेख किया गया है। साथ ही मौजूदा और पूर्व सांसदों-विधायकों के हजारों मामले अदालतों में लंबित होने की जानकारी भी दी गई है।